Thursday, March 28, 2024
National

दिल्ली में MCD चुनाव का ऐलान:4 दिसंबर को मतदान और 7 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

नेशनल खबर, डेस्क रिपोर्ट

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बीते शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम यानी MCD के चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसका नामांकन 7 से 14 नवंबर तक होगा और 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, वहीं 7 दिसंबर को काउंटिंग होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति यानी SC के लिए 42 सीटें रिजर्व कर दी गई हैं। वहीं महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी। दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद अब केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था।


बता दें कि दिल्ली के सभी 250 वार्ड में EVM से ही वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा EVM को रखा गया है। वोटर की सुविधा के लिए चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव में 250 ARO, 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ- साथ 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात होंगे।


दिल्ली में आज से ही आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। अब मॉडल बुक ऑफ कंडक्ट की एक बुकलेट भी जारी की जाएगी। लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक लगाई जाएगी। और अगर कोई लाउडस्पीकर का यूज करना चाहता है तो पहले परमिशन लेनी होगी।

परमीशन लेने के बाद भी रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले लाउडस्पीकर नहीं बजा सकते। दिल्ली में जो अवैध रूप से होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
उम्मीदवारों के नामांकन 68 स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किये जाएंगे। एक कैंडिडेट चुनाव प्रचार में 8 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकता है। पिछले चुनाव में ये खर्च सीमा 5.75 लाख रुपए रखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *