Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण रहा कामयाब:INS अरिहंत से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, सटीक बैठा निशाना

नेशनल खबर,डेस्क रिपोर्ट

परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत से सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल यानी SLBM का सफल परीक्षण किया गया। ये परीक्षण बंगाल की खाड़ी से तय सीमा तक के लिए किया गया। रक्षा मंत्रालय की मानें तो, मिसाइल ने सभी पैरामीटर को पूरा करते हुए लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। यह टेस्ट क्रू की योग्यता को साबित करता है।

भारतीय नौसेना के लिए एटमी हथियारों से लैस INS अरिहंत सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। यह समुद्र के किसी भी कोने से दुश्मन देश के किसी भी शहर पर हमला करने की क्षमता रखती है। इसके जरिए हम समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमला कर सकते हैं। साथ ही यह दुश्मन को चकमा देने में कामयाब रहती है, यानी इसकी मौजूदगी का आसानी से पता भी नहीं लगाया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परमाणु ऊर्जा से चलती है। इसमें और भी बहुत सारी खूबियां हैं, यह लंबे समय तक गहरे पानी में रह सकती है। INS अरिहंत में 750 किमी और 3500 किमी क्षमता वाली मिसाइलें हैं। हालांकि इस मामले में भारत से आगे और भी कई देश हैं जैसे- अमेरिका, रूस और चीन। इनके पास 5000 किलोमीटर तक से ज्यादा दूर तक वार करने वाली मिसाइलें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *