Saturday, July 27, 2024
National

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 200 मछुआरे

Report: National Khabar

पाकिस्तान की ओर से रिहा किए गए 200 मछुआरे पंजाब से विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमवार को गुजरात पहुंच गए। वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मछुआरों का स्वागत किया गया।
पाकिस्तान ने गत सप्ताह 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा किया था। इन सभी को अमृतसर में अटारी वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा – बल (बीएसएफ) अधिकारियों को सौंप दिया गया था।
200 मछुआरों में से 171 गुजरात, तीन बिहार, 15 दीव, छह महाराष्ट्र और पांच उत्तर प्रदेश के हैं। केंद्र सरकार के कूटनीतिक प्रयासों और गुजरात सरकार के प्रयासों से मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित हो सकी।
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बलों ने इन मछुआरों को 2019 से 2022 के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने गत माह गुजरात के 184 मछुआरों को रिहा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *