Saturday, July 27, 2024
National

बीजेपी कार्यकर्त्ता का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विभिन्न रूप आया सामने

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

बुधवार को MP के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान का एक अलग ही रूप लोगो का सामने आया जहाँ पर वो एक आदिवासी मजदूर के पैर धुलते हुए और मेहमान नवाजी करते हुए नज़र आए | इन सब के पीछे सिर्फ ही कारण रहा सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रही एक वीडियो जिसमें बीजेपी का एक कार्यकर्त्ता (प्रवेश शुक्ल ) एक आदिवासी मजदूर (दशमत रावत ) पर पेशाब करते हुए नज़र आई | ये एक आक्रोशित करने वाला और शर्मनाक वीडियो था जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है की अपनी पावर की धौंस जमाते हुए कैसे प्रवेश शुक्ल ने दशमत रावत पर पेशाब किया | विद्ये के सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गयी | समय की नज़ाकत को परखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दसमत रावत को बुलावा दिया साथ ही इतनी आओ भगत हुई की शायद दसमत रावत खुद भी हैरान होंगे की आखिर ये हुआ क्या |

लेकिन मामले की खबर मिलते के साथ प्रवेश शुक्ल पर तत्काल एक्शन लिया गया | प्रवेश के घर को मुख्यमंत्री के आदेश पर बुलडोज़र से गिरा दिया गया | जिसके बाद परेश को गिरफ्तार भी किया गया और फ़िलहाल वो रेवा सेंट्रल जेल में है | घर टूटने पर घर वालों का कहना रहा की वो वीडियो चुनाव को मद्दे नज़र रखते हुए एक साजिश के तौर पर बनाई है | ये वीडियो बहुत पुराना है | प्रवेश के पिता से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा की मेरा बीटा ऐसा नहीं कर सकता है ये उसे फ़साने की कोशिश है | हम भी हैरान रह गए थे जब हमने ये वीडियो देखा |

इस पूरी घटनाक्रम के बाद विपक्षी दलों का आरोप है की ये सबक ढकोसला है सिर्फ कैमरे के सामने ये सब किया जा रहा है | मुख्यमंत्री ने जब दशमत रावत को आमंत्रित किया उसके बाद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जहाँ देखा जा सकता है की मुख्यमंत्री खुद बैठ के दशमत रावत के पैर धो रहे हैं साथ ही तिलक लगाकर आरती कर रहे हैं उसके बाद भोजन हो रहा है | इन सभी चीजों के बाद मुख्यमंत्री आपने कार्यकर्त्ता द्वारा किये गए काम के लिए माफ़ी भी मांग रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *