Saturday, July 27, 2024
EDITORIAL

भारत जितना मोदी-भागवत का उतना ही हमारा : जमीयत चीफ

National Khabar Report

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ महमूद मदनी ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा और RSS से हमारा कोई धार्मिक मतभेद नहीं है, बल्कि वैचारिक तौर पर मतभेद है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को जमीयत के 34वें अधिवेशन में वह बोले- भारत जितना मोदी और भागवत का है, उतना ही मदनी का भी है।


जमीयत चीफ ने कहा- हम आरएसएस और उसके सर संघ चालक को न्योता देते हैं। आइए, आपसी भेदभाद और दुश्मनी को भूलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाते हैं।
हमें सनातन धर्म से कैसी भी कोई शिकायत नहीं है, आपको भी इस्लाम से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।


मदनी ने कहा कि यह भूमि मुसलमानों की सबसे पहली मातृभूमि है। यह बोलना कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो बाहर से आया है, बिल्कुल गलत और निराधार है। सभी धर्मों में इस्लाम सबसे पुराना धर्म है।
मुसलमानों के लिए भारत सबसे सर्वश्रेष्ठ देश है, लेकिन यहां मुसलमानों के खिलाफ नफरत और उकसावे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही के दिनों में इस्लामोफोबिया भी काफी बढ़ गया है।


इसके बारे में बताया जाता है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद मुसलमानों का सौ साल पुराना संगठन है। यह संगठन मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन होने का दावा भी करता है। इसके एजेंडे में मुसलमानों के पॉलिटिकल, सोशल और धार्मिक मामले रहते हैं। ये संगठन इस्लाम से जुड़ी हुई देवबंदी विचारधारा को मानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *