Saturday, July 27, 2024
National

भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे Rahul Gandhi, सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए आज नामांकन कर सकती हैं.

Sonia Gandhi कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने जा रही हैं। वह आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ होंगे। हालांकि पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Written By: Anshika Jha, Edited by: Pragya Jha

Highlights:

.राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का होगा एलान

.यात्रा को ब्रेक देकर राज्यसभा उम्मीदवारी तय करने दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी

.राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव

.राहुल गांधी के करीबियों को मिल सकता है मौका

.मनमोहन सिंह के रिटायर होने से रिक्त हुई राजस्थान की सीट

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने जा रही हैं। वह आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ होंगे। हालांकि, पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का होगा एलान

कांग्रेस में राज्यसभा सीटों की दावेदारी को लेकर चल रही जबर्दस्त अंदरूनी सियासत के चलते राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिन का ब्रेक देकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मंगलवार शाम दिल्ली लौटे। इस लिहाज से अब तय माना जा रहा है कि बुधवार तक राहुल गांधी से चर्चा और हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा। इस पर अंतिम निर्णय राहुल गांधी को ही लेना है।

राहुल गांधीयात्रा को ब्रेक देकर राज्यसभा उम्मीदवारी तय करने दिल्ली पहुंचे:

राहुल गांधी ने लिया न्याय यात्रा से एक दिन का ब्रेक


दूसरी ओर बताया जा रहा है कि राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर राहुल गांधी की अपनी पसंद है। इसके मद्देनजर ही कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यसभा उम्मीदवारी का फैसला करने के लिए राहुल गांधी को न्याय यात्रा से एक दिन का ब्रेक लेने के लिए न केवल कहा, बल्कि अंबिकापुर से विशेष चार्टर्ड विमान में उनको लेकर शाम को दिल्ली पहुंच गए। खरगे और राहुल के साथ कांग्रेस के ताकतवर महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस विशेष विमान से दिल्ली लौटे। न्याय यात्रा में बुधवार को एक दिन का ब्रेक पहले से तय नहीं था और संकेत यह भी है कि राज्यसभा उम्मीदवारी का फैसला राहुल ही करेंगे।

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें मिलनी हैं, इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट मिलनी है। वरिष्ठ नेता व पार्टी के मुख्य कानूनी सलाहकार अभिषेक सिंघवी और बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह का नाम लगभग तय है। इसी तरह कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के करीबी नासिर हुसैन भी प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

राहुल गांधी के करीबियों को मिल सकता है मौका:

राजस्थान के वरिष्ठ नेता व राहुल गांधी के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह भी इस बार आस लगाए हुए हैं और सोनिया गांधी राजस्थान जाती हैं तो फिर उन्हें हिमाचल प्रदेश से मौका दिए जाने की चर्चाएं हैं। सूत्रों ने कहा, उम्मीदवारी का फैसला करने में राजनीतिक संतुलन नहीं रखा गया तो फिर पार्टी के अंदर से विद्रोह की आवाजें और मुखर रूप से सामने आ सकती हैं। मालूम हो कि मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा का टिकट नहीं मिलता देख शिवसेना-शिंदे का दामन थाम लिया तो अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ने के 24 घंटे के भीतर भाजपा में शामिल हो गए।

मनमोहन सिंह के रिटायर होने से रिक्त हुई राजस्थान की सीट:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से राजस्थान की सीट रिक्त हुई है, जिससे सोनिया गांधी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। सोनिया इससे पहले उत्तर प्रदेश में रायबरेली की लोकसभा सीट से निर्वाचित होती रही हैं। वह इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *