Saturday, July 27, 2024
elections 2024

मोदी की 3.0 कैबिनेट में कई नए चेहरे हुए शामिल, तो कई हुए बहार

मोदी कैबिनेट 3.0: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। मोदी के साथ उनके भावी मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सभी भावी मंत्रियों को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। जानकरी के लिए बता दें की अभी तक शपथ ग्रहण समरोह जारी है। प्रधानमंत्री की शपथ के लिए कई देशों के शासनाध्यक्ष भारत में मौजूद हैं।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों मंत्री शाम 7.15 बजे शपथ ले चुके हैं। पहले PM मोदी ने शपथ लिया फिर, राजनाथ सिंह,अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, एस जयशंकर, पियूष गोयल, निर्मला सीता रमन, मनोहर लाल खट्टर, शिव राज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, चिराग पासवान, ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, गजेंद्र सिंह शेख्वत, जुएल ओरम, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, जी किसान रेड्डी आदि लोग कैबिनेट में शामिल हैं। फ़िलहाल तक ये जानकरी नहीं है की किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा। लेकिन अधिक आसार यही हैं की जो मंत्रालय जिसके पास थे वही रहेंगे।


इस बार कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या पहले से अधिक है। तक़रीबन 30 कैबिनेट मंत्री हैं जिन्होंने शपथ ली है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राजयसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर को भी राजयमंत्री का पद दिया गया है। नए चेहरों के साथ इस बार भी मोदी 2.0 कैबिनेट में जो चेहरे सबसे अधिक विश्वसनीय थे वो शामिल होंगे।

मोदी कैबिनेट से आउट


कई नए चेहरे शामिल तो हुए लेकिन कुछ चेहरों को इस बार मौका नहीं दिया गया है। इसमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, अर्जुन मुंडा, नारायण राणे, मिनाक्षी लेखी, सिधवि निरंजन ज्योति, राजकुमार रंजन सिंह, जनरल वीके सिंह, आर के सिंह, निशीथ प्रामाणिक, अजय मिश्रा टेनी, सुभास सरकार जैसे चेहरे इस बार मोदी कैबिनेट से बहार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *