Saturday, July 27, 2024
National

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 2.O का मानचित्र हुआ तैयार

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इस बात गुजरात से मेघालय तक ये यात्रा जाएगी। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र से कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साझा किया। उन्होंने कहा की ये ” पदयात्रा ” कब होगी इस बात का पता जल्दी ही चल जाएगा। नाना पटोले ने आगे कहा की जब राहुल गाँधी अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे तन हम भी महाराष्ट्र में एक पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।

गौरतलब है की पिछले साल सितम्बर के महीने राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जोकि तक़रीबन 4000 किलोमीटर की थी और कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये पद यात्रा की गयी थी। भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम काफी प्रभावशाली रहा और इसके कारण कांग्रेस का वर्चस्व कुछ बढ़ता नज़र आया। 2024 के चुनाव नजदीक हैं इसके चलते भारत जोड़ो यात्रा २ ० को शुरू किया जा रहा है। इससे हो सकता है की कांग्रेस मैदान में वापसी कर पाए।

बहरहाल गुजरात विधानसभा से कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने भी इस खबर पर मुहर लगाई उन्होंने कहा की जल्द ही आपको सारी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। में राहुल गाँधी को आमंत्रित करता हूँ की वो महात्मा गाँधी की इस पवित्र धरती से अपनी पदयात्रा का शुभ आरंभ करें।


इसके बाद उत्तर प्रदेश से कांग्रेस नेता बृजलाल खबरि ने अपनी एक इच्छा व्यक्त की उन्होंने कहा की राहुल गाँधी को उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय व्यक्त करना चाहिए। पिछली बार वो सिर्फ 3 जगह ही गए उसके बाद वो हरियाणा में दखल हो गए थे। अगर वो यहाँ समय जगाएंगे तो यहाँ की जनता भी उनकी बातों से ताल्लुक रख पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *