Sunday, April 21, 2024
National

सऊदी अरब सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना पुरुष के हज-उमरा पर जा सकेंगी महिलाएं

नेशनल खबर, डेस्क रिपोर्ट

सऊदी अरब सरकार ने हज या उमरा करने वाली महिलाओं के लिए महरम की अनिवार्यता अब खत्म कर दी है। यानी कि अब कोई भी महिला बिना महरम यानी पुरुष साथी के बिना हज या उमरा करने के लिए सऊदी अरब जा सकती है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने यह घोषणा की है।

हज मंत्री के पूर्व सलाहकार रहे फतेह इब्राहिम हुसैन के मुताबिक यह फैसला देश में मौजूद महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया है। देश में परिवहन के साधनों के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, इसलिए महिलाओं का यहां आना आसान हो गया है।

आपको बता दें कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो बिना महरम यानी गार्जियन के काम करने के लिए सऊदी अरब आती हैं। उनके साथ यहां अभी तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है। महिलाओं को कोई खतरा नहीं है क्योंकि इसके पीछे कोई भी कारण अब मौजूद नहीं है।

इस्लाम के मुताबिक महरम परिवार का एक सदस्य होता है जिसके साथ हुए विवाह को इस्लाम में अवैध माना जाता है। यानी वह पुरुष जिसके साथ रहते हुए महिला को पर्दा करना या शरीर को हिजाब से ढंकने की जरूरत नहीं होती उसे भी महरम में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *