Friday, March 29, 2024
National

समुद्री खजाने पर बिगड़ी चीन की नीयत? जानिए कैसे रचा समुद्र में इतिहास

चीन लगातार समुद्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशें लगातार करता रहता है। अब चीन ने इन कोशिशों के जरिए इतिहास रच दिया है। समुद्र में चीन ने वो करके दिखा दिया है जिसे आज तक कोई भी देश नहीं कर पाया है।


चीन ने समुद्र में सबसे ज्यादा गहराई तक पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चीन ने दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में डायमेंटिना ट्रेंच में 10 हजार मीटर की गहराई तक पहुंचने का रिकॉर्ड पर अपना नाम लिख दिया है।


ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो यह मानव इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक पनडुब्बी समुद्र के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंच पाई है। इससे ट्रेंच प्रणाली की वैज्ञानिक जांच में भी तेजी आई है और वैश्विक रसातल विज्ञान के विकास के लिए यह सफलता बहुत महत्वपूर्ण है।


बताया जा रहा है कि 22 जनवरी 2023 तक, चीन की फेंडोजे मानव पनडुब्बी ने 159 डाइव पूरी कर ली है। इसमें 25 डाइव 10 हजार मीटर तक की गहराई पर थीं। डायमेंटिना ट्रेंच के तल पर चीन को बड़ी संख्या में लोहे और मैंगनीज के नोड्यूल्स भी मिले हैं।
हालांकि चीन ने खजानों को लेकर अभी किसी को कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब ये कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि चीन की नजर असल में समुद्री खजानों पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *