Sunday, September 8, 2024
National

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में होंगी शामिल प्रियंका गांधी,अस्पताल से मिली छुट्टी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग नहीं लेने पर पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह जल्द ही इस यात्रा से जुड़ेंगी।

Written By: Anshika Jha, Edited By: Pragya Jha

Highlights:

. अस्पताल से मिली छुट्टी
. 16 फरवरी को यात्रा में नहीं हुईं थी शामिल

अस्पताल से मिली छुट्टी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

16 फरवरी को यात्रा में नहीं हुईं थी शामिल

इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग नहीं लेने पर पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि में बेसब्री से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह जल्द ही इस यात्रा से जुड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *