Friday, March 29, 2024
DELHI/NCR

15 फरवरी से यमुना एक्‍सप्रेसवे पर बदल रही है वाहनों की स्‍पीड, इस स्‍पीड से वाहन भरेंगे फर्राटे

Report: National Khabar

यमुना एक्‍सप्रेसवे पर बुधवार यानी कल से वाहनों की स्‍पीड बदलने वाली है। अब वाहन चालक कल से ज्यादा स्‍पीड में फर्राटे भर सकेंगे। वाहन चालकों को एक्‍सप्रेसवे पर स्‍पीड बढ़ने से सफर जल्‍दी पूरा करने में मदद मिलेगी।


15 फरवरी से एक्सप्रेस-वे पर जो छोटे वाहन हैं वो 100 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगे। सर्दियों में कोहरा होने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक अधिकतम गति सीमा को घटाने का फैसला लिया था।


ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक की 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्‍पीड 100 किमी प्रति घंटा रखी गई है। कोहरे में एक्सप्रेस वे पर होने वाली ज्यादातर हादसे वाहनों की तेज गति के कारण से हो रहे थे।


सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटना होने की आशंका ज्यादा होती थी। इसलिए यमुना प्राधिकरण ने वाहनों की स्पीड दो महीने के लिए कम करने के लिए जेपी क इंफ्राटेक को कुछ निर्देश दिए थे।


हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्‍पीड 100 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा और वहीं भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई थी।
मौजूदा समय में कोहरे का जो असर है वो पूरी तरह से समाप्त होने के साथ एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में 15 फरवरी से वाहन पूर्व की तरह 100 किमी. और 80 किमी. प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *