Saturday, July 27, 2024
ENTERTAINMENT

26 दिन बाद गुरुचरण सिंह की घर वापसी, पुलिस पूछताछ में बताया आध्यात्मिक यात्रा पर निकल थे .

Written By: Nisha Choudhary, National Khabar

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह जो रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते हैं, वो 26 दिन बाद घर वापस आ गए हैं।
22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन वो न तो एयरपोर्ट पहुंचे और न ही घर वापस आए। उनके फोन पर भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। चार दिन बाद उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

परिवार और फैंस की चिंता उस वक्त और बढ़ गई जब सीसीटीवी फुटेज में गुरुचरण सिंह को दिल्ली के पालम इलाके में पाया गया। वह वहां बैग लिए हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने उनकी बैंक डिटेल्स भी खंगाली शुरू कर दी थी।

हालांकि, शुक्रवार को गुरचरण सिंह 25 दिन बाद अचानक गुरुचरण दिल्ली लौट आए। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गए थे। उनके अचानक गायब होने से उनके परिवार और फैंस को काफी परेशानी हुई थी।
उनके इस कदम से परिवार और फैंस काफी नाराज हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने माता-पिता को परेशान करने के साथ-साथ पुलिस को भी बेवजह परेशानी में डाला .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *