Saturday, July 27, 2024
Uttar Pradesh

40 साल बाद गिरफ्तार: 70 साल के बुजुर्ग को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया

30 साल के बाद एक 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। इसके पीछे का कारण ये है की इस 70 साल के व्यक्ति ने 30 साल पहल एक लड़की को अगवाह किया और उसके सेहत दुष्कर्म किया। पहली जमानत के बाद ये शख्स कभी कोर्ट गया ही नहीं तो ये पकड़ा कैसे गया।

Written By: Nisha Choudhary, National Khabar

एक 70 वर्षीय व्यक्ति को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में लगभग 40 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आदमी जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था और मुकदमे से बचने के लिए शहर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दाउद बांदू खान उर्फ पप्पा के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के बाद उसने मुंबई में अपनी संपत्ति बेच दी थी और आगरा चला गया था।

1984 में, एक महिला ने अपनी 17 साल की बेटी के अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। खान को जमानत मिल गयी थी, लेकिन बाद में वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। जैसे-जैसे साल बीते, अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया और उसके खिलाफ गैर- जमानती वारंट जारी किया गया।

हाल ही में, मुंबई पुलिस ने भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया, जिस दौरान खान का नाम सामने आया। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम ने आगरा में उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। उसे वापस मुंबई लाया गया है और अब उसका सामना अदालत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *