Saturday, July 27, 2024
DELHI/NCR

64 वर्ष के हुए डा. महेश शर्मा, सांसद डॉ महेश शर्मा के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, रिकॉर्ड तोड़ भीड़

रिपोर्ट: प्रज्ञा झा

गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डा. महेश शर्मा का जन्मदिन शनिवार यानि की 30 सितम्बर 2023 को धूमधाम से मनाया गया इस दौरान ग्रे नोएडा शहर में एक भव्य आयोजन का कार्यक्रम किया गया। ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में पूरे जिले से सांसद डा. महेश शर्मा के समर्थक पहुंचे। ग्रेटर नोएडा के इस कार्यक्रम को देखकर लग रहा था कि मानो जनसैलाब उमड़ आया हो।
आपको बता दें कि डा. महेश शर्मा एक प्रतिनिष्ठित चिकित्सक हैं। नोएडा में उनके द्वारा स्थापित किया गया कैलाश अस्पताल समूह नोएडा का प्रसिद्ध अस्पताल है। डा. महेश शर्मा नोएडा क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर) से दूसरी बार सांसद हैं। सांसद डा. महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 को हुआ था। शनिवार (30 सितंबर) को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।
सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क-5 में स्थित गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डा. महेश शर्मा फैंस क्लब ने किया था। कार्यक्रम में डा. महेश शर्मा को बधाई देने के लिए दूर-दूर से उनके समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम में भीड़ देखकर ऐसा लगा कि मानो कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ आया हो। सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के प्रसिद्घ रागनी कलाकार प्रीतम नागर ने देशभक्ति गीत “एक सूत में बांध दिया सारा हिंदुस्तान तने” गाकर सबका मनमोहित कर लिया। वहीं और भी दर्जनों कलाकारों ने रागिनी और गीतों के द्वारा अपने शब्दों को प्रकट कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।


कार्यक्रम की शुरुआती दौर में दूर-दूर से आए हजारों लोगों ने लाइन लगाकर सांसद को फूलों की माला और पुष्प गुच्छ भेंटकर फोटो खिंचवाई। लगातार 3 घंटे तक डा. महेश शर्मा का अपने समर्थकों के साथ फोटो सेशन जारी रहा। इसके उपरांत डॉ. महेश शर्मा ने केक काटकर अपने जन्मदिन पर खुशियां जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान लोगों के खाने के लिए इटालियन सलाद से लेकर रसगुल्ला, मूंग की दाल का हलवा, टिक्की, दही भल्ले और कोल्ड ड्रिंक इत्यादि स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान मुख्य रूप से दादरी क्षेत्र से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता सतबीर गुर्जर, दादरी के वर्तमान विधायक तेजपाल नागर, राजवीर भाटी, दीपक यादव, अभिषेक शर्मा, गौरव पटेल, सौरभ भाटी, पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, नवीन शर्मा, संजय शर्मा, सोनू शर्मा, नीलम सिंह नागर, ज्ञानेंद्र चौरसिया, गौरव पटेल, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह, मनोज उपाध्याय, मुकेश शर्मा, गणेश यादव, टीकम नागर, सुरेंद्र नागर, राहुल, नवीन शर्मा, राकेश शर्मा, विपिन शर्मा, विधान परिषद सदस्य व शिक्षक नेता श्रीचंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (भानु) से आरपी सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र भाटी, पुनिया गौतम, विमल भाटी, भाजपा नेता इन्द्र नागर, डॉ. महेश शर्मा फैंस क्लब के संस्थापक प्रशांत त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी समेत हजारों समर्थक मौजूद रहे।


जैसा कि हम बता ही चुके हैं कि नोएडा के भाजपा सांसद डा. महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 में हुआ था। यानि डा. महेश शर्मा की जन्मतिथि 30.09.1959 है। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा अब 64 वर्ष को हो गए हैं। डा. महेश शर्मा के विषय में यह कहावत प्रसिद्ध है कि वे अपने मीठे व्यवहार से किसी को अपना समर्थक बना लेते हैं। सांसद डा. महेश शर्मा उत्तर भारत के लोकप्रिय भाजपा नेता हैं। सांसद डा. महेश शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी तथा विश्वसनीय नेता माना जाता है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में डा. महेश शर्मा अब तक के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के तौर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *