2025 Masik Durgashtami: पूजा विधि, भोग और महत्व की संपूर्ण जानकारी
आज मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami 2025) का पावन पर्व मनाया जा रहा है।

आज मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami 2025) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस विशेष तिथि पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता आती है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Written by Himanshi Prakash, National Khabar
आज मासिक दुर्गा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जो मां दुर्गा को समर्पित होता है। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami 2025) का उत्सव मनाया जाता है। यह दिन देवी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन श्रद्धा पूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से सुख, समृद्धि और जीवन में मंगल की प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में जानते हैं इस शुभ पर्व से जुड़ी सभी खास बातें।
मासिक दुर्गाष्टमी पूजन विधि -(जानिए 2025 में पूजा का सही तरीका)
मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद लाल रंग के वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
फिर एक वेदी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। मां को लाल चुनरी, सिंदूर, रोली, अक्षत, कुमकुम, धूप और दीप अर्पित करें। पूजा के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें। अंत में मां की आरती उतारें।
ध्यान रखें कि इस दिन पूजा के दौरान तामसिक चीजों जैसे लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि से पूरी तरह दूर रहना चाहिए
मां दुर्गा का प्रिय भोग (Masik Durgashtami 2025 Bhog List)
मां दुर्गा को अर्पित किए जाने वाले भोगों में कई विकल्प होते हैं, लेकिन कुछ भोग उन्हें विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन आप मां को हलवा, पूरी, चना, नारियल, ताजे फल और मिठाई का भोग अर्पित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त खीर, मालपुआ और सूखे मेवे भी मां को अर्पित किए जा सकते हैं।
भोग हमेशा सात्विक होना चाहिए, जिसमें प्याज, लहसुन या किसी भी प्रकार की तामसिक सामग्री का उपयोग न किया गया हो।
मां दुर्गा के प्रिय फूल (Maa Durga Priya Phool)
मां दुर्गा को विशेष रूप से लाल रंग के फूल प्रिय माने जाते हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन भक्त उन्हें लाल गुड़हल, लाल गुलाब, लाल कनेर या लाल कमल के फूल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा, गेंदा, चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित फूल भी मां को अर्पित किए जा सकते हैं, जो उनकी पूजा में शुभ माने जाते हैं।
मासिक दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व (Masik Durgashtami 2025 Significance)
हिंदू धर्म में मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत को विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व प्राप्त है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने व मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस व्रत से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। चूंकि यह तिथि हर महीने आती है, जो भक्त मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस कठिन व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ नियमित रूप से कर सकते हैं।