Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी।

मनु भाकर ने हरियाणा के सांस्कृतिक और खान-पान को खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Written By: Prakhar Srivastava, National Khabar

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी मनु भाकर और सरबजोत सिंह से उनके निज़ी आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके भविष्य के प्रयासों और आगे के ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं। सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों,मुख्यमंत्री के साथ पेरिस ओलंपिक के अनुभवों को साझा किया। इस मौक़े पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार राज्य और देश का नाम ऊँचा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ियों से मिलकर बहुत खुश हैं। मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते, सरबजोत सिंह ने भी अपने कांस्य पदक से देश का गौरव बढ़ाया। पूरे देश को हमारे दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित करने का बुलावा दिया है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को ज्वेलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी और हॉकी में तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल करने पर भी बधाई दी। मनु भाकर ने हरियाणा के लोगों की सांस्कृतिक और आहार संबंधी आदतों को बताया, जो उनका मानना है कि राज्य के युवाओं के एथलेटिक कौशल को विकसित करने में सहायक हैं। मनु भाकर ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और अच्छे खान-पान की आदतों ने राज्य के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *