राज्यदिल्ली

दिल्ली में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी, हालांकि यह सामान्य तिथि से दो दिन देर से पहुंचा। इसके बावजूद यह लगातार चौथा साल है जब मानसून जून महीने में ही राजधानी पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है और कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लो प्रेशर एरिया के बनने के चलते मानसून के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

Writen by Himanshi Prakash , National Khabar

करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी। पहले इसके समय से पहले पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन यह तय तारीख से दो दिन की देरी से आया। फिर भी, यह लगातार चौथा साल है जब मानसून जून महीने में ही दिल्ली पहुंचा है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मानसून के दौरान अच्छी बारिश होगी।

दिल्ली में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 27 जून मानी जाती है। हालांकि, 2010 से अब तक के पिछले 16 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून ने केवल सात बार (2013, 2015, 2018, 2020, 2022 और 2023) ही जून महीने में दस्तक दी है। यह आठवां मौका है जब मानसून जून में पहुंचा है।पिछले एक दशक में केवल तीन बार (2013, 2020 और 2023) मानसून ने दिल्ली को निर्धारित समय से पहले ही अपनी चपेट में लिया है।

मानसूनी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत को घेर लिया।


मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, रविवार को मानसून ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश को कवर कर लिया है। जबकि सामान्यतः पूरे भारत में मानसून के फैलने की तिथि 8 जुलाई मानी जाती है, इस बार यह प्रक्रिया नौ दिन पहले पूरी हो गई है। साथ ही, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।
सामान्य से कम गर्मी – आज तापमान 31-34°C के दायरे में, 4-6 डिग्री नीचे।
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम भारत में। इसका मुख्य कारण एक सक्रिय लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) है, जिसके चलते घने बादलों का जमाव हो गया है। लो प्रेशर एरिया की उपस्थिति मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाती है। इसी वजह से अब मानसून पूरे देश को कवर कर चुका है।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में 2 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। तेज़ हवाओं के साथ-साथ बिजली गिरने का भी खतरा, घंटे भर में मौसम और खराब हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पूरे देश में बादल छाए हुए हैं, खासकर उत्तर-पश्चिम भारत में। इसका मुख्य कारण सक्रिय लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) है, जिसके चलते घने बादलों का गठन हुआ है। यही स्थिति मानसून के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है। इसी कारण अब मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button