सिर्फ 7 दिन में आंतों की सफाई! ये जूस करेगा गट को डिटॉक्स

आंत हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो भोजन को पचाने और उसमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का काम करती है। लेकिन अगर आपकी डाइट और जीवनशैली ठीक नहीं है, तो आंतों को ये काम करने में मुश्किल होने लगती है। धीरे-धीरे गट हेल्थ बिगड़ने लगती है और पेट में विषैले अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिसका असर पूरी सेहत पर पड़ता है।
Written by: Himanshi Prakash, National Khabar
जब आंतों में कचरा जमा हो जाता है, तो उनकी समय-समय पर सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर अगर आपका पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं होता, तो ये संकेत हो सकता है कि आपके गट को डिटॉक्स की जरूरत है।
इस समस्या से राहत पाने के लिए आप एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं, जिसे खीरा, नींबू और सब्जा सीड्स से तैयार किया जाता है। यह ड्रिंक आंतों की सफाई में मदद करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में कारगर माना जाता है।
गट को साफ़ और स्वस्थ रखने के लिए यह डिटॉक्स ड्रिंक ज़रूर आज़माएँ। इसमें खीरा, सब्ज़ा सीड्स, नींबू, अदरक और शहद इस्तेमाल होते हैं। पहले सब्ज़ा सीड्स को भिगो दें और खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में खीरा, भीगे हुए सब्ज़ा सीड्स और अदरक डालकर अच्छी तरह पीसें। एक गिलास में कुछ बर्फ डालें, ऊपर से तैयार जूस भरें, फिर नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करें।
आंतों की सफाई के लिए जादुई जूस – सिर्फ 7 दिन में असर!
अगर आप भी पेट की गंदगी, स्किन की dullness या बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो यह जूस आपके लिए कमाल कर सकता है। इस डिटॉक्स ड्रिंक को लगातार 7 दिन तक पीने से आंतों में जमी गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगती है। इससे शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है, त्वचा में निखार आता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
आंतों को साफ रखने के लिए क्या खाएं?
आंतों की सफाई के लिए डाइट में हाई-फाइबर चीजें शामिल करना बहुत ज़रूरी है। यहां कुछ बेहतरीन फूड्स हैं जो आपकी आंतों को हेल्दी बनाएंगे:
ओट्स – रोज सुबह ओट्स खाएं। यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
सेब – हर दिन एक सेब जरूर खाएं। सेब में नैचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ को सुधारते हैं।
भीगे बादाम और बेरीज – इनमें मौजूद पोषक तत्व आंतों को अंदर से साफ करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।
रेशेदार खट्टे फल – जैसे संतरा, मौसंबी, कीनू आदि को डाइट में शामिल करें। ये डाइजेशन सुधारने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या उपचार से पहले कृपया अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। नेशनल खबर इस जानकारी की पूर्ण सत्यता, सटीकता या प्रभाव के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।