Saturday, July 27, 2024
National

INDI गठबंधन अब टूटने की कगार पर है – नुमल मोमिन (BJP Leader)


असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता नुमल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन में दरार पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा उनके लिए विनाशकारी है।

Written By: Rishu Panday, Edited By: Pragya Jha

Highlights

.बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।

.कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बताया फ्लॉप शो।

BJP on Bharat Jodo Nyay Yatra: असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन में दरार पड़ चुकी है।

नुमल मोमिन ने साधा राहुल गांधी पर निशाना


उन्होंने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरी तरह फ्लॉप शो है। INDI अलायंस में पहले ही दरार आ चुकी है। गठबंधन की पार्टियां कांग्रेस से अलग रहेंगी और उनकी स्थिति काफी खराब होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा उनके लिए विनाशकारी है।


पीएम मोदी के तारीफ मे बोली नुमल मोमिन


नुमल मोमिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में काम किया है और देश की जनता से उन्हें जो प्यार मिला है। उन्होंने हमारे देश की जनता की रक्षा की है, ये बात उनके पक्ष में हैं।


GST व नोटबंदी से बढ़ी बेरोजगारी


आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है।


कांग्रेस अपने दम पर बनाएगी सरकार


बोकारो में जयराम रमेश ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब कांग्रेस झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि आईएनडीआईए मजबूत है। फिलहाल 27 पार्टियों का यह महागठबंधन है। 28 पार्टियों के साथ इसे बनाया था, उनमें से एक छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *