Saturday, July 27, 2024
Electionelections 2024

Lok Sabha Election 2024: 642 मिलियन वोटर्स के साथ इस चुनाव में बना रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव से पहले इतिहास में ये पहली बार हुआ की इलेक्शन कमीशन ने काउंटिंग के दिन से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस कर वोटर्स की संख्या और इस साल किस किस तरह की चीजों का ध्यान रखा गया है। ये सभी चीजों को क्लेरिफाई किया।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

Lok Sabha Election 2024 में जहाँ एक तरफ विपक्ष की तरफ से एक बार फिर EVM पर सवाल उठाने के मामले सामने आ रहे हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ इलेक्शन कमीशन प्रेस कांफ्रेंस कर इन सभी चीजों को स्पष्ट किया है की इस चुनाव में क्या क्या सावधानियां बरती गयी है। साथ ही क्या क्या उपलब्धियां हांसिल की गयी हैं। Chief Election Commissioner Rajiv Kumar ने इस प्रेस कांफ्रेंस का नेतृत्व किया। राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुवात एक नए रिकॉर्ड को बनाने की बात से की। लोक सभव चुनाव 2024 में वोटरों की संख्या 642 मिलियन बताई गयी है। जिसमें से महिलाओं की संख्या 312 मिलियन है। ये संख्या G7 के देशों से 1.5 गुना ज्यादा है और 27 देशों में होने वाले चुनावी संख्या से 2.5 गुना अधिक है। 85 से अधिक PWD वोटर्स रहे हैं।


Repoll के बारे में बताते हुए Rajiv Kumar ने बतया की इस बार 27 states और UT’s में 39 रिपोल्स ही हुए और 2019 में यही संख्या 540 रही थी। जम्मू कश्मीर में इस बार 4 दशकों से अधिक वोटिंग हुई है जोकि ओवरआल 58.58% वोटिंग हुई है। मणिपुर में 71.96% वोटिंग हुई है। Rajiv Kumar ने आगे फेक न्यूज़ को लेकर भी कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा की इस बार के चुनाव में Repolls, Violence, Clutter, Inducement, Complaints, AI Generated contents भी कम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *