Saturday, July 27, 2024
DELHI/NCR

UP पुलिस में नई भर्ती के लिए आवेदन की तारीख जारी, जरूर पढ़े

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन की तारीख जारी हो चुकी है। 18 साल से 28 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं।

Written By: Pragya Jha

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड की तरफ से 29 दिसंबर को एक नया नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूर ऑपरेटर ग्रेड A में 930 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गयी थी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 7 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। भर्ती की सभी जानकारी आपको uppbpb.gov.in पर मिल जाएगी।


भर्ती के लिए उम्र सीमा तय


कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए उम्र की भी सिमा तय की गयी है। 18 से 28 वर्षों की उम्र सीमा तय की जा चुकी है। जो व्यक्ति 1 जुलाई 2023 को 18 साल को हुआ है वो भी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। सभी केटेगरी के लिए अलग अलग समय सिमा तय की गयी है। आरक्षित वर्ग के लिए इस आयु सिमा को बढ़ाया भी जा सकता है। आप सिमा से जुडी हुई जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।


12 पास के सकेंगे आवेदन


किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी में भौतिक शास्त्र और गणित में उत्तरीन किया हुआ व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो या फिर भारत सरकार से मान्यता प्राप्त DOEACC संस्था से ओ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्रपात होना चाहिए।


ये सैलरी होगी


इसमें पद पर वेतन 25500 से 81100 रूपए तक हो सकता है। बाकि अधिक जानकारी के लिए uppbpb.gov.in पर जरूर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *