Thursday, March 28, 2024
National

आप भी बिना वीजा बनवाएं कर सकते हैं इन देशों की सैर, पूरी जानकारी के लिए देखिए रिपोर्ट

रिपोर्ट: नेशनल ख़बर डेस्क

आज यहां हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिल जाती है।


1- भूटान (Bhutan)
यदि आप भूटान घूमना चाहते हैं, तो आपको बस एक मतदाता पहचान पत्र की जरुरत है। वहीं बच्चों को अपने जन्म प्रमाण पत्र या जिस स्कूल में वो पढ़ रहे हैं उसका पहचान पत्र या आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।


2- बारबाडोस (Barbados)
बारबाडोस यह प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत देश है। जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर मौजूद है। आप भारतीय पासपोर्ट के सहारे यहां बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वह भी केवल एक दो दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे 90 दिनों के लिए। यहां आप कई मनोरम और खूबसूरत स्थानों का आनंद उठा सकते हैं

3- नेपाल (Nepal)
नेपाल की एडवाइजरी के हिसाब से भारतीयों को सिर्फ ऐसे दस्तावेज की जरूरत होती है, जो उनकी भारतीय नागरिकता को साबित कर दें। इसके लिए वे वोटर आईडी कार्ड या अपना आधार कार्ड दिखा सकते हैं।


4- मॉरीशस (Mauritius)
मॉरीशस में भी बिना वीजा के आप ज्यादा से ज्यादा 90 दिनों तक रह सकते हैं।

5- इंडोनेशिया (Indonesia)
अगर आप लंबे समय से इस खूबसूरत देश यानी इंडोनेशिया की यात्रा करने के इच्छुक हैं, तो आप बिना किसी वीजा के इस देश में जा सकते हैं। लेकिन, अगर आपका यहां ज्यादा समय तक रहने का मन है तो आपको वीजा की जरूरत पड़ सकती है।


6- जमैका (Jamaica)
अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप बिना किसी वीजा के जमैका की यात्रा कर सकते हैं। जमैका में घूमने के लिए वर्षावन, पहाड़ और समुद्र तट मौजूद हैं।

7- ओशिनिया (Oceania)
आप ओशिनिया देश में भी बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। ओशिनिया में आप मार्शल आइलैंड, कुक आइलैंड, फिजी, समोआ, नीयू, वनुआतू, माइक्रोनेशिया और पलाऊ आइलैंड जैसी खूबसूरत स्थानों पर घूम सकते हैं।

8- फिजी (Fiji)
फिजी में भी आप बिना वीजा के 120 दिनों तक रह सकते हैं। फिजी को अपने सुंदर दृश्य, प्रवाल भित्तियों, लैगून को आमंत्रित करने और मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *