Saturday, July 27, 2024
DELHI/NCR

तीसरे कार्यकाल का पहला फैसला किसान निधि को मोदी सरकार देगी 20 हज़ार करोड़ का फायदा

मोदी कैबिनेट के तीसरे कार्यकाल का पहला सबसे बड़ा फैसला सामने आया है। पहला फैसला है किसान निधि को 20 हज़ार करोड़ रूपए देने की बात कही गयी है। मोदी कैबिनेट का ये फैसला काफी अहम है।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

रविवार शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार सुबह मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिए है। इस फैसला में कहा गया है की किसान निधि को 20 हज़ार करोड़ रूपए का फायदा दिया जाएगा। इसमें 9.3 करोड़ किसान शामिल होंगे। इस बात की जानकारी अधिकारीयों ने दी है। अधिकारीयों के मुताबिक पी एम मोदी ने कहा है की आने वाले समय में उनकी सरकार किसानो के लिए और भी कई काम करेगी। आज मोदी सरकार के कैबिनेट की पहली मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग किसानों सहित कई और मुद्दों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार मंत्रालयों का भी बटवारा कर सकती है।


मोदी के अलावा 72 मंत्रियों ने ली शपथ


प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 72 मंत्रियों ने इस बार शपथ ली है। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री हैं 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल है।


कैबिनेट मंत्री वो होते हैं जिनकी सीधे रिपोर्टिंग प्रधानमंत्री को ही होती है। कैबिनेट मीटिंग में सभी कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया जाता है। कोई भी सरकार फैसला तभी ले सकती है जब कैबिनेट के मंत्री मौजूद हों। वहीँ कैबिनेट मंत्री के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी महत्वपूर्ण हैं। इनकी रिपोर्टिंग भी सीधे प्रधानमंत्री को होती है इन्हे किसी भी कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *