Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पूरे देश में CAA हुआ लागू, मुस्लिमों के अलावा सभी विस्थापित लोगों को दी जाएगी नागरिकता।

वर्ष 2019 में CAA कानून को लेकर देश भर में काफी प्रदर्शन देखने को मिला था। लेकिन अब CAA पर बड़ा फैसला सामने आया है। मुसलमानो के अलावा तीन पडोसी देश से आए विस्थापित लोगों को नागरिकता दी जाएगी।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

देश भर में CAA कानून हुआ लागू


लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये बड़ा फैसला सामने आया है। CAA कानून को लेकर मोदी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कानून के तहत तीन पडोसी देश( पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश) से आए लोगों को नागरिगता दी जाएगी। इस कानून के तहत मुस्लिम के अल्वा (सिख, पारसी, हिन्दू, जैन) सभी धर्म के लोगों को ये नागरिकता कानून दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा दिए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सबसे पहले उस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार की जाँच पड़ताल के बाद ही नागरिकता दी जाएगी। साथ ही किसी भी तरह के कोई दस्तावेज की कोई जरुरत नहीं है।


बीजेपी के घोसना पत्र का बड़ा हिस्सा


दरअसल 2019 से ही CAA कानून बीजेपी के घोषणा पत्र का सबसे अहम हिस्सा रहा था। लगातार गृह मंत्री अमित शाह भी अपने भाषणों के दौरान CAA कानून का जिक्र भी किया और इसे लागू करने की बात भी करते रहे हैं। जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


2019 में किया निगरिकता कानून में संशोधन


2019 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने नागरिकता कानून में संशोधन किया। जिसके मुताबिक 31 दिसंबर 2014 से पहले जो भी लोग भारत आए हैं उन सभी को नागरिकता दी जाएगी। साथ ही मुस्लिम को छोड़ कर तमाम अन्य लोग जिन्होंने देश में शरण ली उन सभी को नागरिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *