Bangladesh New Prime minister: दशकों के बाद बांग्लादेश को मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री

Bangladesh New Prime minister: सालों बाद बांग्लादेश को नए प्रधानमंत्री के रूप में एक पुरुष नेतृत्व मिल रहा है। ये बांग्लादेश के इतिहास में लिखा जाएगा। बने प्रधानमंत्री के तौर पर तारिक रेहमान को चुना गया है। BNP ने इस बार 212 सीटें हांसिल कर सत्ता में अपनी जड़ें जमा दी हैं।
- तारिक रेहमान बने नए प्रधानमंत्री
- BNP ने हांसिल किये 212 सीटें
- बंगभवन में नहीं ढाका के संसद में होगा शपथ समारोह
- तारिक रहमान की नई कैबिनेट कैसी होगी?

Bangladesh New Prime minister: तारिक रेहमान बने नए प्रधानमंत्री
बांग्लादेश की सत्ता में ये दशकों बाद हुआ है जब कोई पुरुष प्रधानमंत्री शपत ले रहा हो। ये दिन बांग्लादेश के लोगो के लिए बड़ी बड़ी बात होगी। BNP प्रमुख तारिक रेहमान को पार्टी ने नए प्रधामंत्री कैंडिडेट के तौर पर चुना है। तकरीबन 35 साल बाद BNP ने सत्ता में वापसी की है।
बंगभवन में नहीं ढाका के संसद में होगा शपत समारोह
तारिक रेहमान और बाकि की कैबिनेट ने इस बार ढाका के संसद, जातीय संसद के साउथ प्लाजा में शपत ली है। जो परंपरा से हटाकर है। ज्यादातर ये शपथ समारोह बंभावन में होता रहा है। लेकिन सत्ता बदलने के साथ साथ शपथ समारोह का स्थान भी बदलना तय था। मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने भी 10:45 पर शपथ ली। कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच 1000 से अधिक स्थानीय और विदेशी लोग भी मौजूद रहे।
BNP ने हांसिल किये 212 सीटें
इलेक्शन कमीशन के सीनियर सेक्रेटरी अख्तर अहमद ने बताया की बांग्लादेश के 300 सीटों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 212 सीटें हांसिल की हैं। जमात-ए-इस्लामी, ने इस इलेक्शन में 77 सीटें हांसिल की हैं।चुनाव के रिजल्ट्स के बाद जमात-ए-इस्लामी ने काउंटिंग पर कई सवाल खड़े किये हैं। लेकिन इस बार 35 साल बाद BNP ने सत्ता में अपनी जड़ें जमा ली हैं।
तारिक रहमान की नई कैबिनेट कैसी होगी?
BNP कथित तौर पर ऐसी सरकार बनने वाली है जिसमें वरिष्ठ और युवा नेता दोनों ही शामिल होने वाले हैं। फ़िलहाल किसे कौन सा कैबिनेट मिलने वाला है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। तारिक रेहमान ने भी कई वरिष्ठ नेताओं से बात की है हो सकता है की कैबिनेट की घोषणा जल्दी ही की जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट बहुत बड़ी नहीं होगी सिर्फ 35 से 45 लोगों की ही कैबिनेट बनने वाली है।







