Saturday, July 27, 2024
National

30 साल बाद मुंबई दंगों का आरोपी हुआ गिरफ्तार

नेशनल खबर, डेस्क रिपोर्ट

30 साल बाद मुंबई दंगों का आरोपी हुआ गिरफ्तार, 18 साल पहले तबरेज को कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा


मुंबई पुलिस ने 30 साल बाद शहर में हुए दंगों का आरोपी रहा तबरेज अजीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। 2004 में अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। बीते शनिवार को पुलिस टीम ने उसे गोरेगांव इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वो यहां नाम बदलकर रह रहा था।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 1992 से जनवरी1993 के बीच मुंबई में सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें करीब 900 मासूम लोग मारे गए और 2000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दंगाइयों ने निजी और सरकारी संपत्तियों को भी जमकर निशाना बनाया था। ये दंगे यूपी के अयोध्या में हुए बाबरी विध्वंस के बाद भड़के थे।


इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें तबरेज खान उर्फ मंसूरी का नाम भी शामिल था। उस समय तबरेज की उम्र सिर्फ 17 साल थी। पुलिस ने जिन 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उनमें से 2 लोगों को 1992 में ही रिहा कर दिया और एक संदिग्ध की मौत भी हो गई थी।


वहीं, पुलिस तबरेज को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। 2004 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर वारंट जारी कर दिया था। तब से पुलिस तबरेज की तलाश में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *