रामायण में होगी बड़ी एंट्री! वो एक्टर जिसे लोग भगवान मानते हैं, रणबीर-यश को दे सकते हैं टक्कर

नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ की पहली झलक दिखाकर जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि भगवान शिव के किरदार के लिए जिस एक्टर को चुना गया है, उसकी मौजूदगी के आगे रणबीर, यश और सनी भी फीके पड़ जाएंगे। इस एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें सचमुच भगवान की तरह पूजते हैं।
मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर
इंडियन सिनेमा के सबसे भव्य प्रोजेक्ट्स में से एक रामायण का टीज़र रिलीज़ होते ही यह चारों तरफ चर्चा का केंद्र बन गया है। निर्देशक नितेश तिवारी इस महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। रामायण जैसे संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि इससे पहले इस विषय पर बनी फिल्मों का परिणाम देखकर लोग हैरान रह गए थे। ऐसे में नितेश कोई चूक नहीं छोड़ना चाहते।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रूप में नज़र आने वाले हैं, जबकि सनी देओल को हनुमान की भूमिका में देखा जाएगा। लेकिन इस महाकाव्य में एक ऐसा किरदार भी है, जिसकी एंट्री बाकी सभी सितारों की चमक को भी फीका कर सकती है।
स्टारकास्ट का खुलासा
टीज़र में यह साफ हो चुका है कि रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार निभा रहे हैं। रणबीर और यश की झलक ने फैन्स को बेहद उत्साहित कर दिया है। लेकिन अब धीरे-धीरे बाकी कलाकारों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
भगवान शिव के रोल में मोहित रैना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में भगवान शिव के किरदार के लिए मोहित रैना को चुना गया है। मोहित टीवी के सबसे लोकप्रिय शिव बन चुके हैं। देवों के देव महादेव में उनकी अदाकारी ने उन्हें घर-घर में भगवान शिव के रूप में स्थापित कर दिया। लोग असल ज़िंदगी में भी उन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। यही वजह है कि नितेश तिवारी ने उनके अनुभव और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस किरदार के लिए चुना।

रामायण में और कौन-कौन?
लेटरबॉक्स्ड और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कास्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ के रोल में नज़र आएंगे। इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या और लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी।
इसके अलावा—
शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह
विद्युतजिवा के रूप में विवेक ओबेरॉय
इंद्रदेव के रूप में कुणाल कपूर
और जटायु की आवाज़ देंगे अमिताभ बच्चन।
मोहित रैना की वापसी से उम्मीदें
मोहित रैना की भगवान शिव के रूप में वापसी उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी। उनके प्रति लोगों की श्रद्धा और उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जा सकती है।
हालांकि मेकर्स ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर यह सच साबित हुआ तो निश्चित ही मोहित की एंट्री फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बन जाएगी। रणबीर, यश और सनी की दमदार परफॉर्मेंस के बीच भी मोहित का शिव अवतार सबसे अलग और प्रभावशाली साबित हो सकता है।