“वह बहुत छोटी थी…” शेफाली जरीवाला के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का भावुक पोस्ट

हाल ही में रविवार को शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन मुंबई के जुहू बीच पर किया गया। इस भावुक क्षण में उनके परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और शुभचिंतक उपस्थित रहे। अभिनेत्री के पति, पराग त्यागी इस दौरान बेहद भावुक नजर आए और नम आंखों से अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी।
मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर
टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को फैंस ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते थे। इस गाने के म्यूजिक वीडियो से शेफाली को बड़ी पहचान मिली थी। शेफाली कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। शेफाली की मौत की खबर से आज फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार्स भी शॉक्ड हैं। किसी को अभी तक इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। शेफाली की मौत 27 जून की रात को अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से हुआ है। शेफाली के निधन से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास भी काफी हैरान और दुखी हैं। उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन पर दुख व्यक्त किया है।

शेफाली के निधन पर दुखी हुईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में शेफाली जरीवाला संग काम किया था। 42 वर्षीय शेफाली की मौत पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर कर दुख जताया और पराग व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
अस्थि विसर्जन के बाद टूट गए पराग त्यागी
बता दें कि बीते दिनों यानी रविवार को शेफाली जरीवाला की अस्थियां मुंबई के जुहू बीच पर प्रवाहित की गईं। परिवार के सदस्यों के अलावा शेफाली के अन्य प्रियजन और शुभचिंतक इस मौके पर इकट्ठा हुए। एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। अस्थि विसर्जन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पराग अपने होश में नजर नहीं आ रहे हैं। परिवार के लोग पराग को संभालते दिख रहे हैं।