Saturday, July 27, 2024
National

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 22वां दिन-धनबाद से शुरू हुई यात्रा बोकारो होगी रवाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के धनबाद में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में धनबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई। इस दौरान भारी तादात में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ये यात्रा धनबाद में हैं और हम इसके बाद इस्पात नगरी बोकारो जाएंगे।

Written by: Anshika Jha, Edited By: Pragya Jha

हाइलाइट:


.14 जनवरी को शुरू हुई थी यात्रा

.झारखंड के धनबाद शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

.धनबाद के बाद बोकारो रवाना होगी यात्रा

14 जनवरी को शुरू हुई थी यात्रा:

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 14 जनवरी को मणिपुर से इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस यात्रा ने नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश और असम से होते हुए गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया था। हालांकि, बंगाल पहुंचने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ब्रेक दिया गया और राहुल गांधी नई दिल्ली लौट आए थे।

झारखंड के धनबाद शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा:

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के धनबाद में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में धनबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई। इस दौरान भारी तादात में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

धनबाद के बाद बोकारो रवाना होगी यात्रा:

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ये यात्रा धनबाद में हैं और हम इसके बाद इस्पात नगरी बोकारो जाएंगे। ये पंडित नेहरू द्वारा निर्मित स्मारक थे। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 साल में क्या किया। भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी, सिंदरी ये सभी भारत के विकास के स्मारक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *