सावन में शंकर भगवान को चढ़ाएं ये 7 पत्ते, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन का महीना पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। यह बेहद पावन और शुभ समय होता है। इस दौरान शिव भक्त सावन के सोमवार को व्रत रखते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा करते हैं। हालांकि कई बार भक्त पूजा में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। खासकर शिवलिंग पर पत्ते चढ़ाने के दौरान यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन-कौन से पत्ते अर्पित करने चाहिए, ताकि पूजा का फल पूर्ण रूप से प्राप्त हो सके।
धर्म डेस्क | नेशनल खबर
सावन का पावन महीना आज, 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और 9 अगस्त को समाप्त होगा। यह महीना पूरी तरह से भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है। सावन भर हर तरफ शिवजी के जयकारे गूंजते रहते हैं। शिव भक्त विशेष रूप से इस माह के सोमवार को व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिवलिंग का पूजन करते हैं। इस बार श्रावण मास में चार सोमवार पड़ रहे हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार के व्रत और पूजा से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
हालांकि, शिवजी की पूजा करते समय नियमों और पूजा सामग्री का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि लापरवाही या गलतियां भोलेनाथ को रुष्ट कर सकती हैं। खासतौर पर कुछ पत्ते ऐसे माने जाते हैं, जो भगवान शिव को अति प्रिय हैं। इन्हें पूजा में अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
सावन में शिवजी को चढ़ाएं ये पत्ते:
- बेलपत्र
बेलपत्र शिवजी का सबसे प्रिय पत्र माना जाता है। मान्यता है कि बिना बेलपत्र के शिव पूजा अधूरी रहती है। सावन सोमवार के व्रत में बेलपत्र अर्पित करना न भूलें। - धतूरा
धतूरा के पत्ते और फल दोनों ही भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं। सावन में धतूरा विशेष रूप से पूजा में शामिल करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। - भांग
शिवजी को भांग भी बेहद प्रिय है। अभिषेक के समय भांग के पत्ते चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है। - दूर्वा (दूब)
दूर्वा घास को अमृत तुल्य माना गया है। शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करने से लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। - शमी
शमी के पत्ते भी भोलेनाथ को अति प्रिय हैं। सावन में शमी के पत्तों से पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है। यह पत्ते गणेश जी को भी चढ़ाए जाते हैं। - पीपल
अगर बेल, शमी या अन्य पत्ते न मिलें तो पीपल के पत्तों से भी पूजा की जा सकती है। सोमवार को पीपल के पत्ते अर्पित करने से भी पूजा सफल मानी जाती है। - बांस
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बांस के पत्ते शिवजी को अर्पित करने से संतान सुख मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।