धर्म

शारदीय नवरात्रि 2025: जानें मां दुर्गा के नौ पवित्र दिन कब से हो रहे हैं शुरू

जगत जननी मां दुर्गा की महिमा अद्भुत है। वे अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाकर उनके दुख दूर करती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल भर देती हैं।

धर्म डेस्क | National Khabar

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का महत्व और 2025 की तिथियां व मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसे जगत जननी मां दुर्गा को समर्पित किया जाता है। यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत किए जाते हैं।

मान्यता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा की भक्ति करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। नवरात्रि के दौरान देवी मां धरती पर विराजती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथियां, कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजा का संपूर्ण कैलेंडर।

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 22 सितंबर, रात 01:23 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 23 सितंबर, रात 02:55 बजे

सनातन परंपरा के अनुसार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 02 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर समाप्त होगी।

नवरात्रि 2025 पूजा कैलेंडर:

  • 22 सितंबर: मां शैलपुत्री पूजा
  • 23 सितंबर: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 24 सितंबर: मां चंद्रघंटा पूजा
  • 26 सितंबर: मां कूष्मांडा पूजा
  • 27 सितंबर: मां स्कंदमाता पूजा
  • 28 सितंबर: मां कात्यायनी पूजा
  • 29 सितंबर: मां कालरात्रि पूजा
  • 30 सितंबर: मां सिद्धिदात्री पूजा
  • 01 अक्टूबर: मां महागौरी पूजा
  • 02 अक्टूबर: विजयादशमी (दशहरा)

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त:

प्रातः काल: 06:09 से 08:06 तक

अभिजीत मुहूर्त: 11:49 से 12:38 तक

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button