एस्ट्रो टिप्स: ये 4 रत्न पहनते ही खुल जाते हैं धन के द्वार

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व माना जाता है। ये रत्न और उपरत्न हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं, क्योंकि इनका सीधा संबंध ग्रहों से होता है। सही रत्न न केवल ग्रहों को मजबूत करते हैं, बल्कि कुंडली के अनुसार पहने जाने पर जीवन में अनेक लाभ भी प्रदान करते हैं।
धर्म डेस्क | National Khabar
आर्थिक उन्नति के लिए पहने ये चार रत्न, खुल जाएंगे धन के द्वार
ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बहुत खास महत्व दिया गया है। शास्त्रों में कुल 84 रत्नों का उल्लेख मिलता है, जिनका संबंध अलग-अलग ग्रहों से बताया गया है। ग्रहों को मज़बूत करने और उनके अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए कुंडली के अनुसार रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
हालाँकि, इन 84 रत्नों में से 9 रत्न को सबसे प्रमुख माना गया है। कुछ रत्न धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, जबकि कुछ, जैसे नीलम और बाघ रत्न, तुरंत प्रभाव डालते हैं। सही रत्न यदि कुंडली के अनुसार चुना जाए तो न केवल ग्रहों को मज़बूत करता है बल्कि जीवन में आर्थिक समृद्धि भी लेकर आता है।
आज हम ऐसे चार रत्नों के बारे में जानेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने और धन वृद्धि में मददगार माने जाते हैं।
- पन्ना
पन्ना (एमराल्ड) बुध ग्रह का रत्न है और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति की तार्किक क्षमता, करियर और व्यावसायिक सफलता में वृद्धि होती है। यदि यह रत्न आपकी कुंडली के अनुसार अनुकूल हो, तो यह जीवन में अपार धन और सफलता दिला सकता है। - नीलम
नीलम (ब्लू सैफायर) शनि ग्रह का रत्न है और अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। इसका असर तेज़ होता है और अक्सर 24 घंटे के भीतर दिखाई देने लगता है। अगर यह कुंडली के अनुसार अनुकूल हो, तो व्यक्ति के जीवन में धन, सफलता और खुशहाली भर देता है। लेकिन बिना विशेषज्ञ की सलाह के इसे पहनना जोखिम भरा हो सकता है। - बाघ रत्न
बाघ रत्न भी नीलम की तरह तेज़ असर वाला रत्न है। कुंडली में अनुकूल होने पर यह रत्न आर्थिक तंगी को दूर करता है और करियर में ऊँचाइयाँ दिलाता है। इसे भी हमेशा ज्योतिषी से सलाह लेकर ही पहनना चाहिए। - जेड रत्न
जेड एक उपरत्न है, लेकिन इसे भी धन आकर्षित करने वाला रत्न कहा जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है और आर्थिक मामलों में लाभ होता है। यह कई रंगों में उपलब्ध होता है, जिसे ज्योतिषी की सलाह से चुना जा सकता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है।