धर्म

वास्तु टिप्स: जेड या मनीप्लांट नहीं, इस पौधे से महालक्ष्मी करेंगी वास

वास्तु टिप्स: आर्थिक समस्याओं से बचने और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। भगवान और प्रकृति के गहरे संबंध के चलते कई पौधे लक्ष्मी जी को प्रिय माने जाते हैं।

धर्म डेस्क | National Khabar

करसुला के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और तुलसी को भी विशेष महत्व प्राप्त है। लेकिन आज जिस पौधे की बात हो रही है, वह बेहद खास है। इसके फूल देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं और कई अन्य देवताओं को भी भाते हैं। इस पौधे का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है।

वास्तु शास्त्र में गुलाब को प्रेम का प्रतीक कहा गया है। इसकी सुगंध और खूबसूरती भी शुक्र ग्रह से जुड़ी मानी जाती है। देवी लक्ष्मी को गुलाब अत्यंत प्रिय है, और वास्तु में इसके कई उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस खास पौधे के महत्व के बारे में।

माता लक्ष्मी को अति प्रिय है गुलाब

  1. गुलाब घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षित करता है।
  2. इसकी सुंदरता और सुगंध घर में खुशी और सकारात्मकता बढ़ाती है।
  3. गुलाब प्रेम संबंधों को मजबूत करने में सहायक होता है।
  4. इसे घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
  5. शुक्रवार को माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
  6. कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाने से घर में पॉजिटिविटी आती है।
  7. गुलाब का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता और सुख-समृद्धि लाता है।
  8. घर में गुलाब से गृहस्वामी का मान-सम्मान भी बढ़ता है।
  9. शुक्रवार को गुलाब का पौधा लाकर दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाने से विशेष लाभ मिलता है।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button