समुद्रशास्त्र: घुटने पर तिल होने का क्या मतलब होता है?

समुद्रशास्त्र के अनुसार, घुटने पर तिल होना कई भविष्यवाणियों का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग नई जगहों और अलग-अलग संस्कृतियों को जानने-समझने में गहरी रुचि रखते हैं। जिनका तिल दाएं घुटने पर होता है, वे मेहनती, ईमानदार और वफादार स्वभाव के होते हैं। वहीं, बाएं घुटने पर तिल वाले लोग मजबूत इच्छाशक्ति के साथ-साथ रोमांटिक भी होते हैं।
धर्म डेस्क | नेशनल खबर
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर तिल इंसान के स्वभाव और भविष्य से जुड़े कई संकेत देता है। खासतौर पर घुटने पर तिल (mole on knee) होना इस बात का इशारा है कि व्यक्ति को नई जगहों और संस्कृतियों को जानने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोग हमेशा कुछ नया सीखने और करने की जिज्ञासा रखते हैं।
खोजी और जिज्ञासु स्वभाव
घुटने पर तिल वाले लोग स्वभाव से जिज्ञासु और खोजी होते हैं। इन्हें नई जगहों की यात्रा करना, नए लोगों से मिलना और अलग-अलग संस्कृतियों व परंपराओं के बारे में जानना बेहद पसंद होता है।
दाएं घुटने पर तिल
जिन लोगों के दाएं घुटने पर तिल होता है, वे बेहद मेहनती, व्यावहारिक और भरोसेमंद होते हैं। ऐसे लोग अपने काम और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हैं और टीमवर्क में विश्वास रखते हैं।
- ये लोग संगठित ढंग से काम करना पसंद करते हैं और अपने करियर में सफल होते हैं।
- अपने जीवनसाथी, परिवार और दोस्तों के प्रति वफादार रहते हैं और रिश्तों को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
- ये लोग धैर्यवान और समझदार होते हैं, और किसी लालच या दबाव में नहीं आते।
- इन्हें बहकाना या रिश्वत देकर काम निकलवाना आसान नहीं होता।
बाएं घुटने पर तिल
बाएं घुटने पर तिल वाला व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति का धनी होता है।
- मुश्किल परिस्थितियों में भी घबराते नहीं और अपने संकल्प से मंजिल तक पहुंच जाते हैं।
- ये लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और अपने प्यार को व्यक्त करने की गहरी चाह रखते हैं।
- अपने पार्टनर से बेहद प्रेम करते हैं और रिश्तों में ईमानदारी बरतते हैं।
इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।