
दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में क्रू सहित लगभग 180 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।
Written by: Himanshi Prakash, National Khabar
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुकी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला किया। इसके बाद विमान की दिल्ली में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया।
इंडिगो एयरलाइंस ने तकनीकी खराबी की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है और यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है।