बिहार

Bihar Election 2025 : खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी ने संभाला पति के लिए मोर्चा

Written By: – Pragya Jha, National Khabar

Bihar Election 2025 : खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी ने संभाला पति के लिए मोर्चा
भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव
और उनकी पत्नी अब बिहार चुनाव में वोट बैंक हांसिल करने के लिए जमीनी स्टार पर नज़र आ रहे हैं। खास तौर पर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंद्र यादव स्कॉर्पियो से छपरा जिले के गांव में जाकर लोगों को खेसारी लाल को एक मौका देना की मांग कर रही है।


चुनाव में राजद पार्टी से टिकट मिलने के बाद खेसारी लाल यादव ने छपरा से नामांकन भरा है। इसके चलते अब खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी अब छपरा के अलग अलग गांव में पहुँच कर खेसारी लाल यादव को एक मौका देने की बात कर रहे हैं। सबसे अधिक इसमें खेसारी जी की मिसेज चंदा यादव हाईलाइट में हैं। रैली करने के लिए वो स्कॉर्पियो से गांव में पहुंची हैं और उनकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने अपनी एक वीडियो अपनी ट्वीटर हैंडल पर डाली है जिसमें वो पहले स्कॉर्पियो से और फिर गाड़ी से उतर कर हाथ जोड़े लोगों से मिलती नज़र आ रह हैं।


चंदा देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा की जनसम्पर्क जारी है, छपरा विधान सभा क्षेत्र के भगवान रूपी जनता से निवेदन बा की बस एक बार सेवा के मौका दीही जा। दोबारा बोले के ज़रूरत न पड़ी।
खेसारी लाल खुद भी छपरा में कई जगहों पर जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हालिया ही उन्होंने युवाओं के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं जिसमें वो जनता के सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद भी करते नज़र आ रहे हैं। RJD में पहले चंदा देवी को ही उम्मीदवार चुना गया था लेकिन बाद में उनका नाम हटा कर खेसारी लाल यादव को उम्मीदवार बनाया गया। जिसके बाद से दोनों ही छपरा में कई जगहों पर जनसभा में नज़र आए हैं।

ALSO READ: –


बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे पहले 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को जिसके नतीजे 14 नवंबर को साझा किया जाएंगे। अब देखना ये है की क्या खेसारी लाल यादव अभिनेताओं द्वारा बनाई गयी इमेज (जिसमें वो जितने के बाद काम नहीं करते हैं) को तोड़ पाएंगे ? सिर्फ खेसारी लाल यादव ही क्यों मिथिला से कड़ी हुई BJP उम्मीदवार मैथली ठाकुर भी क्या बिहार में कोई बदलाव ला सकेंगी या सिर्फ जितने तक ही दावे हैं। सारी तस्वीरें 14 नवंबर के बाद साफ़ हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button