Delhi Temperature Update: Delhi में अगले 3 दिन जारी रहेगा सर्दी का सितम : Temperature @2.9°C

Report by :- Sakshi Singh, National Khabar
- दिल्ली में अगले तीन तक सर्दी का सितम

नई दिल्ली। 12 जनवरी 2026
राजधानी दिल्ली भीषण ठंड की चपेट में
Delhi Temperature Update :- देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण ठंड की गिरफत में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सर्द हवाओं और शीत लहर जैसी स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह की कड़ाके की ठंड बने रहने की चेतवानी जारी की है। विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Delhi Temperature Update:-आयानगर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक,रविवार रात दिल्ली की आयानगर इलाके में न्यूतम तापमान 2.9°C दर्ज किया गया,जो इस साल अब तक का सबसे कम तापमान है। यह तापमान सामान्य से काफी नीचे है और शीत लहर की स्थिति को दर्शाता है। आयानगर के साथ-साथ दिल्ली के कई अन्य इलाको में भी न्यूतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
Delhi Temperature Update:-क्या होती है शीत लहर

मौसम विज्ञानं के अनुसार,जब किसी क्षेत्र में न्यूतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है,तो उसे शीत लहर (Cold Wave) की स्थिति माना जाता है। मौजूदा आकड़े साफ तौर पर संकेत दे रहे हैं कि दिल्ली के बड़े हिस्से में इस समय शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
Delhi Temperature Update :-सफदरजंग और रिज क्षेत्र का हाल

दिल्ली के सफदरजंग ओब्जेक्टरी में रविवार रात न्यूतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार रात तक यह तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। वही रिज़ क्षेत्र में न्यूतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ,जबकि अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में बढ़ता अतर भी ठंड के प्रभाव को और गंभीर बना रहे है।
Delhi Temperature Update:-IMD का अलर्ट: अगले तीन दिन तक जारी रहेगा सर्दी का सितम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीत लहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
Delhi Temperature Update:-संभावित प्रभाव और सावधानियां:
स्वास्थ्य पर प्रभाव: अत्यधिक ठंड से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट का खतरा बढ़ सकता है।
यातायात पर असर: सुबह के समय घने कोहरे की संभावना से दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
ऊर्जा की खपत: ठंड बढ़ने से हीटिंग उपकरणों का उपयोग बढ़ेगा, जिससे बिजली की मांग में वृद्धि हो सकती है।
IMD ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Delhi Temperature Update:-वायु प्रदूषण का दोहरा वार: ठंड के साथ बिगड़ती हवा
ठंड के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। ठंड के मौसम में हवा की गति धीमी होने और प्रदूषकों के निचले स्तर पर जमा होने के कारण वायु गुणवत्ता अक्सर बिगड़ जाती है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI): ‘खराब’ श्रेणी में AQI का मतलब है कि हवा में प्रदूषकों का स्तर इतना अधिक है कि लंबे समय तक सांस लेने पर यह संवेदनशील लोगों को सांस संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है और स्वस्थ लोगों को भी परेशानी हो सकती है।
Delhi Temperature Update:-प्रदूषण के कारण:
वाहनों से निकलने वाला धुआं
उद्योगों से होने वाला उत्सर्जन
पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना (हालांकि अब कम)
निर्माण गतिविधियों से उड़ने वाली धूल
मौसम संबंधी कारक (हवा की धीमी गति और कम तापमान








