राज्यपश्चिम बंगाल

फ्लैप में खराबी से कोलकाता-बैंकॉक थाई लायन एयर की फ्लाइट रद्द

कोलकाता से बैंकॉक जा रही थाई लायन एयर की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग एरिया में लौट आई। विमान में सात क्रू मेंबर और 130 यात्री सवार थे। बाद में यह उड़ान पूरे दिन के लिए रद्द कर दी गई।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

थाई लायन एयर का एक विमान तकनीकी खराबी के चलते नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में लौट आया। इसमें 130 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। बाद में उड़ान रद्द कर दी गई।

फ्लैप में खराबी के कारण थाई लायन एयर की उड़ान रद्द

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब 1:35 बजे एक बोइंग 737-800 एनजी विमान सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान 2:35 बजे बैंकॉक (डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन विमान के फ्लैप सिस्टम में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद सुरक्षा कारणों से उड़ान रद्द कर दी गई।

पुश बैक के बाद फ्लैप की तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान को पार्किंग बे में वापस लाकर खड़ा कर दिया गया। सुबह 2:43 बजे विमान पार्किंग स्टैंड 34 पर लौट आया।

यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान रद्द की गई। सभी 130 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई।

AAI प्रवक्ता ने बताया कि विमान पहले बैंकॉक से 151 यात्रियों को लेकर कोलकाता पहुंचा था। बाद में पार्किंग बे से पुश बैक के दौरान तकनीकी दिक्कत सामने आई और विमान ने वापस लौटने का अनुरोध किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button