बैठक के दौरान आया हार्ट अटैक,फरीदपुर से BJP विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का निधन

Report by : Sakshi Singh
उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बरैली जिले कि फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बरैली के सर्किट हाउस में आयोजित पशुधन मंत्री की एक बैठक के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। तबियत बिगड़ते ही उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना उस समय हुई जब बरैली के सर्किट हाउस में पशुधन विभाग से जुड़ी एक अहम बैठक चल रही थी। बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,डॉ.श्याम बिहारी लाल बैठक के दौरान अचानक असहज महसूस करने लगे और कुछ ही पलों में उनकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए प्रयास किए और बिना समय गवाए उन्हें मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि,तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों उन्हें बचा नहीं सके।
डॉ.श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर जैसे ही सामने आई,पार्टी कार्यकर्ताओं,समर्थकों और क्षेत्र की जनता में शोक का माहोल बन गया। इस दुखद घटना को और भी भावुक बना देने वाला तथ्य यह है कि उन्होंने अपने निधन से ठीक एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके करीबी लोगों के अनुसार,वे पूरी तरह स्वस्थ नज़र आ रहे थे और नियमित रूप से अपने जनप्रतिनिधि के दायित्वो का निर्वहन कर रहे थे।
डॉ.श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वार्चित हुए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इससे पहले 2017 केCचुनाव में भी उन्होंने फरीदपुर सीट से विजय प्राप्त की थी। अपने राजनीतिक जीवन में वे एक सरल,सहज और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील नेता के रूप में जाने जाते थे। क्षेत्र में विकास कार्यों,जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
उनके आकस्मिक निधन पर देश और प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर डॉ.श्याम बिहारी लाल जी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए शोक संदेश लिखा। प्रधानमंत्री ने कहां कि उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल जी के निधन से उन्हें अत्यंत दुःख हुआ है। उन्होंने उन्हें जनहित के लिए समर्पित और भाजपा का एक कर्मठ नेता बताया तथा कहां कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक के निधन पर गहरा दुःख जताया। मुख्यमंत्री ने कहां कि डॉ.श्याम बिहारी लाल का असामयिक निधन न केवल भाजपा परिवार,बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने दिवगत विधायक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में सबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
डॉ.श्याम बिहारी लाल के निधन से फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में शून्यता की स्थिति बन गई है। उनके समर्थको और स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा जनता के बीच रहते थे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते और सुलझाने का प्रयास करते थे। उनका अचनाक इस तरह चले जाना क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
फ़िलहाल प्रशांसन की और से आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। वही राजनीतिक और सामाजिक जगत से लगातार संदेश आ रहे है।







