उत्तर प्रदेश

Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में हंगामा, बॉडीगार्ड और करीबी दोस्त विशाल सिंह के बीच हुई तीखी कहासुनी

Report by : Sakshi Singh, National Khabar

Pawan Singh

Pawan Singh :- Lucknow में आयोजित 40वें जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी में विवाद,स्टेज से धक्का दिए जाने का वीडियो चर्चा में,कारण अब तक स्पष्ट नहीं

Pawan Singh:- भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का 40वां जन्मदिन जहां एक भव्य सेलिब्रेशन के रूप में शुरू हुआ,वहीं यह पार्टी अचानक विवादों में घिर गई। 5 जनवरी को लखनऊ में आयोजित इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया,जब पवन सिंह के बॉडीगार्ड ने उनके करीबी दोस्त विशाल सिंह को स्टेज से जोरदार धक्का दे दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई और विशाल सिंह तथा बॉडीगार्ड के बीच तीखी कहासुनी भी हुई।

Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में न सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फिल्म और राजनीतिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस खास मौके पर अहाना कुमरा,कुब्रा सैत और कीकू शारदा जैसे बॉलीवुड सितारे भी पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। पार्टी का माहौल शुरुआत में बेहद खुशनुमा था और रात 12 बजे जैसे ही पवन सिंह ने केक काटा,वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों और जश्न के साथ उनका स्वागत किया।

Pawan Singh:- इसी दौरान पवन सिंह के करीबी विशाल सिंह भी स्टेज पर मौजूद थे। विशाल सिंह को पवन सिंह के बेहद नजदीकी लोगों में गिना जाता है। सोशल मीडिया पर विशाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ कई तस्वीरें पहले से ही वायरल हैं,जिनमें वे उन्हें ‘भैया’ कहकर संबोधित करते नज़र आते है।
वहीं पवन सिंह भी विशाल को अपने छोटे भाई की तरह मानते रहे हैं। ऐसे में पार्टी के बीच अचानक हुआ यह विवाद सभी के लिए चौकाने वाला रहा।

Pawan Singh:- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर पवन सिंह के बॉडीगार्ड और विशाल सिंह के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि बॉडीगार्ड ने विशाल को स्टेज से धक्का दे दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। हालांकि, विवाद का असली कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। न तो पवन सिंह और न ही विशाल सिंह की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Pawan Singh:- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे सिक्योरिटी की चूक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि किसी गलतफहमी के चलते यह विवाद हुआ होगा। वहीं कुछ फैंस इस बात को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं कि पवन सिंह की मौजूदगी में उनके करीबी दोस्त के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो गया।

Pawan Singh:- गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली कलाकारों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में भी उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन समारोह से जुड़ा यह विवाद उनकी छवि और पार्टी की भव्यता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Pawan Singh:- फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद के बाद पवन सिंह ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले में कोई हस्तक्षेप किया या नहीं। पार्टी के बाद माहौल को शांत कर लिया गया, लेकिन यह घटना पूरी बर्थडे सेलिब्रेशन पर भारी पड़ती नजर आई। अब सभी की नजरें पवन सिंह और विशाल सिंह की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, ताकि इस विवाद की सच्चाई सामने आ सके।

Pawan Singh:- कुल मिलाकर, पवन सिंह का 40वां जन्मदिन जहां एक यादगार और सितारों से सजी शाम के रूप में दर्ज होना था, वहीं बॉडीगार्ड और करीबी दोस्त के बीच हुए इस झगड़े ने इसे विवादों में ला खड़ा किया है। आने वाले दिनों में इस मामले पर क्या सफाई आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button