Friday, April 26, 2024
National

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर परमवीरों के नाम पर रखे जाएंगे 21 द्वीपों के नाम

नेशनल खबर,डेस्क रिपोर्ट

अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को देश के परमवीरों, यानी परमवीर चक्र विजेताओं का नाम दिया गया है। इनमें भारत-चीन युद्ध में पैर से जिन्होंने मशीनगन चलाईं उन मेजर शैतान सिंह, कारगिल जंग के हीरो कहलाने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा और मनोज कुमार पांडेय के नाम पर अब द्वीपों के नाम रखे गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस प्रोग्राम से जुड़े और इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि अंडमान की धरती पर ही सबसे पहले तिरंगा लहराया गया था। आजाद भारत की पहली सरकार यहीं बनी थी। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस है। और इस दिन को हम पराक्रम दिवस के रुप में मना रहे हैं।

लिस्ट में देखिए कि 21 द्वीपों के नाम कौन से परमवीर चक्र विजेता का लिखा है नाम

  1. (भारत-पाक युद्ध 1947)
    INAN 198 – नायक जदुनाथ सिंह
  2. (भारत-पाक युद्ध 1947)
    INAN 474- मेजर राम राघोबा राणे
  3. (भारत-पाक युद्ध 1947)
    INAN 308- ऑनरेरी कैप्टन करम सिंह
  4. (भारत-पाक युद्ध 1947)
    INAN 370- मेजर सोमनाथ शर्मा
  5. (भारत-चीन युद्ध 1962)
    INAN 414- सूबेदार जोगिंदर सिंह
  6. (भारत-चीन युद्ध 1962)
    INAN 646- लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा
  7. (भारत-चीन युद्ध 1962)
    INAN 419- कैप्टन गुरबचन सिंह
  8. (भारत-पाक युद्ध 1947)
    INAN 374- कम्पनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
  9. (भारत-पाक युद्ध 1971)
    INAN 376- लांस नायक अलबर्ट एक्का
  10. (भारत-चीन युद्ध 1962)
    INAN 565- लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर तारापोर
  11. (भारत-पाक युद्ध 1965)
    INAN 571- हवलदार अब्दुल हमीद
  12. (भारत-चीन युद्ध 1962)
    INAN 255- मेजर शैतान सिंह
  13. (श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के शहीद 1987)
    INAN 421- मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
  14. (भारत-पाक युद्ध 1971)
    INAN 377- फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों
  15. (भारत-पाक युद्ध 1971)
    INAN 297- सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल
  16. (भारत-पाक युद्ध 1971)
    INAN 287- मेजर होशियार सिंह
  17. (कारगिल युद्ध 1999)
    INAN 306- कैप्टन मनोज पांडेय
  18. (कारगिल युद्ध 1999)
    INAN 417- कैप्टन विक्रम बत्रा
  19. (सियाचिन में पाकिस्तान से पोस्ट छीनी 1987)
    INAN 293- नायक सूबेदार बाना सिंह
  20. (कारगिल युद्ध 1999)
    INAN 193- कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव
  21. (कारगिल युद्ध 1999)
    INAN 536- सूबेदार मेजर संजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *