मनोरंजन

“Triggered Insaan” की जिंदगी का नया चैप्टर, रुचिका के साथ शादी के बंधन में बंधे निश्चय

यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान, यानी निश्चय मल्हान ने अपनी लंबे समय से साथ रहीं गर्लफ्रेंड रुचिका के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फैंस और फॉलोअर्स कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर


लोकप्रिय यूट्यूबर निश्चय मल्हान, जिन्हें ट्रिगर्ड इंसान के नाम से जाना जाता है, अब शादीशुदा हो चुके हैं। उनकी शादी की तस्वीरों का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे, और अब निश्चय ने आखिरकार अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

पॉपुलर यूट्यूबर निश्चय मल्हान और कंटेंट क्रिएटर रुचिका राठौर काफी समय से रिलेशनशिप में थे। हाल ही में जारी अपने एक वीडियो में निश्चय ने फैंस को ये खुशखबरी दी कि उन्होंने और रुचिका ने 9 जून को शादी कर ली है।

निश्चय मल्हान और रुचिका राठौर ने हिमाचल प्रदेश के चैल स्थित ITC होटल में सात फेरे लिए। इस खास मौके पर सिर्फ उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

फोटोज में निश्चय और रुचिका के चेहरे पर शादी की खुशी और प्यार साफ झलक रहा है, दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

रुचिका ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जबकि निश्चय ऑफव्हाइट शेरवानी में बेहद हैंडसम दिखे। दोनों की जोड़ी बेहद शानदार नजर आई।

निश्चय ने जब तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा “Forever”, तो फैंस और कई यूट्यूब क्रिएटर्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और प्यार भरे संदेश भेजे।

अगर बात करें इनकी लव स्टोरी की, तो निश्चय और रुचिका की मुलाकात 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी और यहीं से दोनों का साथ शुरू हुआ।

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद निश्चय और रुचिका ने दिसंबर 2024 में सगाई कर ली थी। उनकी सगाई की तस्वीरें बाद में सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।

रुचिका और निश्चय की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। लंबे समय से लोग कमेंट्स में पूछते आ रहे थे कि ये दोनों शादी कब कर रहे हैं, और अब उनकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button