राज्यबिहार

तेजस्वी ने कहा कि इंडिया गठबंधन दो दशक की असफल, नकारा और भ्रष्ट सरकार को हटाकर एक नए बिहार की नींव रखेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, व्याप्त भ्रष्टाचार और खराब विधि व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य से परेशान हैं। 20 वर्षों की नीतीश-बीजेपी सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है।

Written by: Prakhar Srivastava, National Khabar

तेजस्वी यादव का दावा की 20 वर्षों वाली इस निकामि सरकार को हटाकर नए बिहार का निर्माण होगा।

सभी पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई हैं। India गठबंधन चुनाव की तैयारी कर रहा है। इस विषय पर गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में इंडिया गठबंधन समन्वयक समिति की बैठक हुई।

बिहार विधानसभा में महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “कल पटना में इंडिया गठबंधन समन्वयक समिति एवं उप समन्वयक समिति के सदस्यों के साथ विमर्श हुआ।” 20 वर्षों की NDA सरकार और उसकी जनविरोधी नीतियों और निर्णयों से हर बिहारवासी दुखी है।

लोग महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, व्यापक भ्रष्टाचार और खराब शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से परेशान हैं। 20 वर्षों की नीतीश-बीजेपी सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है। “

तेजस्वी यादव ने कहा, “इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुटता और पूरी मज़बूती के साथ जनता की आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए 20 वर्षों की इस निकम्मी, नकारा और भ्रष्ट सरकार को हटाकर नए बिहार की निर्माण की नींव रखेंगे।”

तेजस्वी यादव के आवास पर हुई इस बैठक में सीट बटवारें का प्रारूप निर्धारित करने, चुनावी रणनीति बनाने और सत्ता पक्ष को घेरने की भी चर्चा हुई।

समन्वय समिति और उप समिति के सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया। वाम दल के वरिष्ठ नेताओं में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शामिल थे। तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि यह पहले से ही तय था। सभी समितियों के सदस्य इस बैठक में पहुंचे और चर्चा की।

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हम पहले भी मिल चुके हैं। “सभी को जिम्मेदारियां दी गई हैं और जल्द से जल्द कार्यक्रम बनेगा, मेनिफेस्टो बनेगा, हर एक चीज को लेकर डिटेल में बातचीत हुई है,” उन्होंने कहा। हमारी उत्कृष्ट टीम बन गई है। बिहारी भी बदलाव चाहते हैं। हम उनके लिए लड़ेंगे और बदलाव लाएंगे।

चुनाव में जाने से पहले अपना मेनिफेस्टो तैयार करने के तरीके और जनता की आवाज को कैसे उठाया जाए, इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है।

” महागठबंधन ने पहले तीन बैठकें की हैं। महागठबंधन समन्वय समिति का अध्यक्ष तेजस्वी यादव बन गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button