मनोरंजन

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में छाया मातम

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। साल 2000 में रिलीज़ हुए आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से उन्होंने रातों-रात लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में भी नजर आई थीं।

मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर

‘कांटा लगा’ जैसे हिट म्यूजिक वीडियो से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को मुंबई में 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। तबीयत बिगड़ने पर उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

रीमिक्स वीडियो ‘कांटा लगा’ से लोकप्रिय हुईं शेफाली जरीवाला को लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी काम किया था। इसके अलावा वे ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी नजर आई थीं।

गायक मीका सिंह ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “यह बेहद दुखद है। हमारी चहेती स्टार और मेरी करीबी दोस्त शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं।”

किकू शारदा ने जताया शोक

कॉमेडियन और एक्टर किकू शारदा ने शेफाली जरीवाला के निधन पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि यह खबर बहुत ही चौंकाने वाली है। किकू ने बताया कि उन्होंने शेफाली के साथ कुछ वेब सीरीज में काम किया था और वह हमेशा खुशमिजाज और मुस्कुराती हुई नजर आती थीं। किकू ने लिखा, “आपकी बहुत याद आएगी शेफाली। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

फैंस भी हुए भावुक

सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला के फैंस उनके निधन पर गहरी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। आशीष सिंह नामक एक यूज़र ने लिखा, “शेफाली एक बेहतरीन एक्ट्रेस, शानदार डांसर और एक नेक दिल इंसान थीं। वह बिग बॉस की सबसे उम्दा कंटेस्टेंट में से एक थीं।” वहीं, एक अन्य यूज़र ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “सिर्फ 42 साल की उम्र में शेफाली हमें छोड़कर चली गईं। ये बेहद दुखद है कि देखने में एकदम स्वस्थ लोग भी अचानक इस दुनिया से चले जाते हैं। आखिर ये सब क्यों हो रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button