Nora Fatehi: Is Nora Fatehi Dating Divorced Football Star Ashraf Hakimi ?

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- कैसे शुरू हुई नोरा और अशरफ की डेटिंग की अफवाह ?
- रेप केस ने क्यों बढ़ाई विवाद की गंभीरता ?

तलाकशुदा, दो बच्चों के पिता संग नोरा फतेही का नाम जुड़ने से क्या मचा हैं बवाल
Nora Fatehi: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा किसी बॉलीवुड अभिनेता की नहीं,बल्कि मोरक्को के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टार अशरफ हकीमी की हैं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि नोरा फतेही मोरक्को के इस दिग्गज फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। अशरफ हकीमी न सिर्फ तलाकशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं,बल्कि उनका नाम पहले एक गंभीर रेप केस में भी सामने आ चूका हैं। ऐसे में यह मामला और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया हैं।
Nora Fatehi: कैसे शुरू हुई नोरा और अशरफ की डेटिंग की अफवाह ?
नोरा फतेही और अशरफ हकीमी की डेटिंग की चर्चाएं तब तेज़ हुई,जब नोरा को अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस (AFCON) के दौरान मोरक्को में देखा गया।
नोरा का इस बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचना कई लोगों को हैरान कर गया।
नोरा स्टेडियम में मोरक्को टीम को सपोर्ट करती नज़र आई
उनकी मौजूदगी को खास तौर पर कैमरों ने कैद किया
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए
इसके बाद फैंस और मीडिया के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या नोरा फतेही और अशरफ हकीमी के बीच सिर्फ दोस्ती से ज्यादा कुछ चल रहा हैं।
Nora Fatehi: कौन हैं नोरा फतेही ?

नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर डांसर-एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने डांस और ग्लैमर से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं।
नोरा का जन्म कनाडा में हुआ
उन्होंने बॉलीवुड में “दिलबर”,”साकी साकी”,”कमरिया” जैसे सुपरहिट डांस नंबर्स दिए
वह हिंदी,अंग्रेजी,अरबी और फ्रेंच जैसी कई भाषाओं में सहज हैं
नोरा फतेही न सिर्फ भारत,बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
Nora Fatehi: कौन हैं अशरफ हकीमी ?

अशरफ हकीमी मोरक्को के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में गिने जाते हैं। वह एक प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं,जो दुनिया के टॉप क्लब्स में खेल चुके हैं।
अशरफ हकीमी पेरिस सेंट-जर्मन (PSG) के लिए खेलते हैं
वह मोरक्को नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं
उन्होंने रियल मेड्रिड,बोरुसिया डॉर्टमुंड और इंटर मिलान जैसे क्लब्स का प्रतिनिधित्व किया हैं
हकीमी को उनकी तेज स्पीड,शानदार डिफेंस और आक्रामक खेल शैली के लिए जाना जाता हैं।
शादी,तलाक और दो बच्चों के पिता
अशरफ हकीमी की निजी जिंदगी भी कम विवादों में नहीं रही है। उन्होंने स्पेनिश-मोरक्को एक्ट्रेस हिबा अबूक से शादी की थी।
दोनों की शादी साल 2020 में हुई ‘
इस शादी से उनके दो बच्चे हैं
साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया
तलाक के दौरान हकीमी उस वक़्त सुर्खियों में आए,जब यह सामने आया कि उन्होंने अपनी संपत्ति पहले ही अपनी माँ के नाम कर दी थी,जिससे कानूनी बहस छिड़ गई थी।
Nora Fatehi: रेप केस ने क्यों बढ़ाई विवाद की गंभीरता ?
अशरफ हकीमी का नाम 2023 में एक कथित रेप केस में सामने आया था,जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।
एक महिला ने फ्रांस में हकीमी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
मामला कानूनी जांच के दायरे में आया
हकीमी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया
हालांकि, इस केस में अब तक कोई अंतिम कानूनी फैसला सामने नहीं आया है, इसलिए कानूनन उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
Nora Fatehi: नोरा फतेही का इस विवाद से क्या संबंध?
नोरा फतेही का इस कानूनी मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन—
अशरफ हकीमी का विवादित अतीत
तलाक और कोर्ट केस की चर्चा
और नोरा जैसी हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी के साथ नाम जुड़ना
इन वजहों से मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।
Nora Fatehi: सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
नोरा और हकीमी की डेटिंग की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कुछ लोग नोरा के फैसले का समर्थन कर रहे हैं
कई यूज़र्स हकीमी के अतीत को लेकर सवाल उठा रहे हैं
वहीं कुछ फैंस इसे महज अफवाह बता रहे हैं
बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के लोग अपने-अपने निष्कर्ष निकाल रहे हैं।
Nora Fatehi: क्या रिश्ते को ऑफिशियल किया गया है?
अब तक—
नोरा फतेही ने डेटिंग की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया
अशरफ हकीमी की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई
ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह रिश्ता वाकई हकीकत है या सिर्फ कयासों का नतीजा।
Nora Fatehi: सेलिब्रिटी रिश्ते और निजी आज़ादी
यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता हैं कि-

क्या सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी सच में निजी रह पाती हैं ?
क्या तलाक या पुराने आरोप किसी व्यक्ति को नए रिश्ते से वंचित कर देते हैं ?
विशेष्ज्ञो का मानना हैं कि जब तक कोई कानूनी फैसला सामने न आए,तब तक किसी के निजी जीवन पर फैसला सुनाना गलत हैं।
नोरा फतेही और अशरफ हकीमी की डेटिंग को लेकर चल रही चर्चाएं फ़िलहाल अफवाहों और सोशल मीडिया अटकलों पर आधारित हैं। अशरफ हकीमी का तलाकशुदा होना,दो बच्चों का पिता होना और उनके खिलाफ लगे पुराने आरोप इस मामले को संवेदनशील बनाते हैं, लेकिन सच्चाई क्या हैं,यह केवल दोनों की और से आधिकारिक बयान आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
फ़िलहाल यह कहना सही होगा कि यह मामला एक चर्चित अफवाह हैं,न कि कोई पुख्ता पुष्टि। अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी हैं कि आगे नोरा फतेही और अशरफ हकीमी इस पूर मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं।