27th January, 2026 : आज का राशिफल : जानिए आपका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- आज का राशिफल : दिन की शुरुआत
- आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत लेकर आया है

27th January:- आज का दिन कैसा सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास संकेत लेकर आया है। कहीं भाग्य का साथ मिलेगा तो कहीं सावधानी बरतना जरुरी होगा। करियर,व्यापार धन, परिवार और मानसिक स्थिति—हर पहलू पर ग्रहों का प्रभाव दिखाई देगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
27th January:- मेष राशिफल (Aries Rashifal)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलने से संतोष भी होगा। किसी पुराने प्रयास का परिणाम आज मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। व्यापार में सोच-समझकर कदम उठाएं।
27th January:- वृषभ राशिफल (Vrishabh Rashifal)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। जो काम लंबे समय से अटके थे, उनमें समाधान निकल सकता है। हालांकि खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। लोगों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी।
27th January:- मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal)
आज करियर को लेकर नए सिरे से सोचने की जरूरत पड़ेगी। योजना बनाकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। मन की चिंताएं दूर होंगी। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
27th January:- कर्क राशिफल (Kark Rashifal)
आज कोई अच्छी खबर आपको खुश कर सकती है। रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। करियर से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। धन की बचत पर ध्यान दें। परिवार को समय देना जरूरी होगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।
27th January:- सिंह राशिफल (Singh Rashifal)
आज धन की स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और मन की चिंता कम होगी। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में हालात अनुकूल रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है।
27th January:- कन्या राशिफल (Kanya Rashifal)
आज किसी से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। नेगेटिव विचारों को खुद पर हावी न होने दें। हर काम सोच-समझकर करें। व्यापार में ध्यान देने का समय है।
27th January:- तुला राशिफल (Tula Rashifal)

आज योजना बनाकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति बेहतर होगी। किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है। किसी से मतभेद बढ़ने न दें। उधार लेन-देन से बचें। व्यापार के क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
27th January:- वृश्चिक राशिफल (Vrishchik Rashifal)
आज प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के योग बन रहे हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। काम करने का तरीका बदलने से फायदा होगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं। व्यापार में बड़े निवेश से फिलहाल बचना ही बेहतर रहेगा।
27th January:- धनु राशिफल (Dhanu Rashifal)
आज मां से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार के लिए यह समय लाभकारी है।
27th January:- मकर राशिफल (Makar Rashifal)
आज वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आलस के कारण किसी काम में नुकसान हो सकता है, इसलिए सक्रिय रहें। किसी से उलझने से बचें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। व्यापार में नुकसान की संभावना है, सतर्क रहें।
27th January:- कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal)

आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और कुछ नया करने की योजना बनेगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। हालांकि अहंकार का भाव बढ़ने न दें। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं। आज लिया गया निर्णय भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है।
27th January:- मीन राशिफल (Meen Rashifal)
आज खर्चों को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। किसी के साथ मतभेद हो सकता है, संयम से काम लें। कहीं दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी काम में व्यस्त रहेंगे। व्यापार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है,वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरुरत है। धैर्य,सकारात्मक सोच और सही निर्णय ही आज की सबसे बड़ी कुंजी है।







