28 January, 2026 : आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- 28 January, 2026 का दैनिक भविष्यफल
- करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य का संक्षिप्त संकेत
- आज का राशिफल

28 January, 2026 का दैनिक भविष्यफल | करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य
आज का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव, तो कुछ के लिए सावधानी और संयम का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल के अनुसार कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कहीं रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
28 January, 2026 : मेष राशि (Aries Rashifal)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।
परिवार से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन में सकारात्मक सोच बनाए रखें, इससे आपके फैसले बेहतर होंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, स्थिति मजबूत होती नजर आएगी।
28 January, 2026 : वृषभ राशि (Taurus Rashifal)
वृषभ राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियां दूर होंगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों के लिए नई योजनाएं बनाने का यह सही समय है, जो भविष्य में लाभ देंगी।
28 January, 2026 : मिथुन राशि (Gemini Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के खर्चे आज बढ़ सकते हैं।
हालांकि, कहीं दूर से कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। किसी भी तरह के विवाद या लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
28 January, 2026 : कर्क राशि (Cancer Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग है।
करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और मेहनत रंग लाएगी। परिवार में मतभेद न बढ़ने दें, संयम से काम लें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं।
28 January, 2026 : सिंह राशि (Leo Rashifal)
सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता आज और मजबूत होगी।
आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मित्रों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में मेहनत बढ़ाने की जरूरत है, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
28 January, 2026 : कन्या राशि (Virgo Rashifal)
कन्या राशि वालों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी में फैसले करने से बचें। व्यापार के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है।
28 January, 2026 : तुला राशि (Libra Rashifal)
तुला राशि के जातकों को आज हर काम सावधानी से करने की सलाह है।
रिश्तों को संभालने का समय है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कहीं दूर से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लोगों से बेवजह उलझने से बचें। व्यापार में हानि की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।
28 January, 2026 : वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों की मेहनत आज रंग लाएगी।
रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में सुख बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में नया निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
28 January, 2026 : धनु राशि (Sagittarius Rashifal)
धनु राशि के जातकों को आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए।
किसी को पैसा उधार देने से बचें। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मित्रों की सलाह से काम करने पर लाभ होगा। व्यापार में धोखाधड़ी से सावधान रहें।
28 January, 2026 : मकर राशि (Capricorn Rashifal)

मकर राशि वालों की योजनाएं आज सफल होती नजर आएंगी।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अपने मान-सम्मान का ख्याल रखें। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी।
28 January, 2026 : कुंभ राशि (Aquarius Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ हो सकता है।
अपने हुनर को निखारने का यह सही समय है। धन की प्राप्ति होगी। क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।
28 January, 2026 : मीन राशि (Pisces Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।
मित्रों की मदद से कई काम पूरे होंगे। फैसले सोच-समझकर लें। परिवार की समस्याएं हल होंगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। व्यापार में धन की स्थिति बेहतर होगी।
मूलांक 9 (28 जनवरी 2026 का अंक भविष्यफल)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से मजबूत रहेगा।
आप अपनों की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार में खुशी और आनंद बना रहेगा। साझा कार्यों में सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहने वाला है।







