astrology

5 February, 2026 : आज का राशिफल

Report by : Sakshi Singh, National Khabar

  • आज का राशिफल: 5 फरवरी 2026
  • मेष राशि का आज का राशिफल
5 February

5 February, 2026 : मेष से लेकर मीन तक जानें अपना दैनिक भविष्यफल

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है,वही कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज का राशिफल आपके दिन को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल,साथ ही यह भी कि आज किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।

5 February, 2026 : मेष राशि (Mesh Daily)

आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का फल मिलने की संभावना हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता हैं,लेकिन आर्थिक संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन रहेंगे।

5 February, 2026 : वृषभ राशि (Taurus Daily)

आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आपके काम की सराहना होगी और सम्मान में वृद्धि हो सकती हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें,लेकिन समय आपके पक्ष में हैं।

5 February, 2026 : मिथुन राशि (Gemini Daily)

आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक बेचैनी दूर होगी। यात्रा से लाभ होने के योग हैं।

5 February, 2026 : कर्क राशि (Cancer Daily)

आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

5 February, 2026 : सिंह राशि (Leo Daily)

आज धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में खुशहाली रहेगी और किसी नए काम की योजना बन सकती है। मित्रों की मदद से रुके काम पूरे होंगे।

5 February, 2026 : कन्या राशि (Virgo Daily)

कार्यस्थल पर हालात आपके पक्ष में रहेंगे। आज आप पूरे जोश और उत्साह से काम करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।

5 February, 2026 : तुला राशि (Libra Daily)

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल दें। अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

5 February, 2026 : वृश्चिक राशि (Scorpio Daily)

आज का दिन धन लाभ के लिए अनुकूल है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। योजनाएं सफल होंगी।

5 February, 2026 : धनु राशि (Sagittarius Daily)

आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को पैसा उधार न दें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

5 February, 2026 : मकर राशि (Capricorn Daily)

आज पूरी प्लानिंग के साथ काम करने का दिन है। धन की स्थिति में सुधार होगा और मन की चिंताएं दूर होंगी।

5 February, 2026 : कुंभ राशि (Aquarius Daily)

आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily)

आज धैर्य से काम लेने का दिन है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button