29 January, 2026 : आज का राशिफल : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- आज का राशिफल
- दिनांक : 29 जनवरी 2026
29 January, 2026 : करियर,धन,परिवार और स्वास्थय पर ग्रहो का असर,जानें किन बातों का रखें विशेष ध्यान

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं तो किसी के सेहत और खर्चों पर निंयत्रण रखने की सलाह दी जा रही हैं। ग्रहों की चाल यह भी बता रही हैं कि आज किन लोगों को धन लाभ होगा और किन्हें सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक आज का विस्तृत राशिफल।
29 January, 2026 : मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं,जिन्हें सावधानी और धैर्य के साथ निभाने की जरुरत होगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध से बचें और संवाद बनाए रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
29 January, 2026 : वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। करियर को आगे बढ़ाने का यह अच्छा समय है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
29 January, 2026 : मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों को आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन सही योजना से सफलता मिलेगी। बातचीत में संतुलन रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों पर आज भाग्य का पूरा साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
29 January, 2026 : सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। मन में तनाव रह सकता है और पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन व्यापार में नुकसान की आशंका है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
29 January, 2026 : कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए आज करियर को नई दिशा देने का समय है। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
29 January, 2026 : तुला राशिफल (Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को आज किसी से उलझने से बचना चाहिए। उधार लेकर निवेश करना नुकसानदेह हो सकता है। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के लिए प्रयास तेज करने होंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।
29 January, 2026 : वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
29 January, 2026 : धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों को आज परिवार को समय देना होगा। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर खान-पान को लेकर। कामकाज में संतुलन बनाए रखें।
29 January, 2026 : मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के संकेत हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और धन सोच-समझकर खर्च करें। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
29 January, 2026 : कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। तकनीकी का सही उपयोग करने से फायदा होगा। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच रखें।
29 January, 2026 : मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन की स्थिति में सुधार होगा। अपने समय का सही उपयोग करें। लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।
मूलांक 9 (29 जनवरी 2026) का अंक ज्योतिष फल
आज मूलांक 9 वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार आएगा। प्रस्तावों में धैर्य दिखाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा।







